विधुत विभाग के कर्मचारी ने किया पत्रकार पर हमले का प्रयास-शाम होते ही विद्युत कार्यालय हो जाता है मयखाने में तब्दील !!
नजीबाबाद । योगी सरकार के सख्त आदेश है कि पत्रकारों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए तो दूसरी ओर सरकार के आदेशों को धत्ता बताते हुए कुछ सरकारी कर्मचारी पत्रकारों के साथ अशोभनीय व्यवहार कर डालते हैं। वायरल वीडियो में ऐसा ही एक मामला नजीबाबाद के मोटे आम पर स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय का सामने आया है, जहां पर एक विद्युत कर्मचारी पत्रकार के साथ शराब पीकर नशे में अशोभनीय व्यवहार करता नजर आ रहा है
। पत्रकार विद्युत मीटर से संबंधित समस्या को लेकर नजीबाबाद के मोटे आम पर स्थित विद्युत कार्यालय पर गया था, जहां पर केशव नामक कर्मचारी मिला। पत्रकार ने कर्मचारी केशव से विद्युत मीटर से संबंधित समस्या बताई। केशव नामक कर्मचारी ने शराब के नशे में पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया। जबकि उस कर्मचारी को पत्रकार ने अपना परिचय देते हुए उसके अनुचित व्यवहार को रोकने के लिए कहा। लेकिन वह कर्मचारी शराब के नशे में पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट पर उतारू हो गया। जिसको उसी के साथी कर्मचारी उसको पकड़ कर कार्यालय में ले जाने की कोशिश करते रहे। लेकिन वह बार-बार पत्रकार के ऊपर हमला करने की कोशिश कर रहा था। उक्त घटना को मौके पर ही पत्रकार ने एक्शन नजीबाबाद व एसडीओ नजीबाबाद को अवगत कराया और मौके पर उसके द्वारा की गई दुर्व्यवहार की वीडियो भी अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी है। वहीं पर स्थानीय कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शाम होते ही यह विद्युत कार्यालय मयखाने में तब्दील हो जाता है और आए दिन यहां पर कुछ कर्मचारी शराब पीकर हुड़दंग काटते हुए आपस में ही झगड़ा व मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। बताया जाता है कि विद्युत कर्मचारी केशव टीजी- टू श्रेणी में आता है। संबंधित अधिकारी को चाहिए कि ऐसे कर्मचारियों पर कार्यवाही करते हुए सरकारी कार्यालय पर हो रहे अनैतिक कार्यों को रोका जाए। क्योंकि इस प्रकार से विभाग की छवि धूमिल हो रही है।


















