वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी विकास प्राधिकरण में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वीडीए में अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी,समानता और न्याय के संदेश पर जोर ||

डॉ.अंबेडकर जयंती पर वीडीए में हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम,कर्मचारियों ने लिया प्रेरणा संकल्प ||

संविधान निर्माता अंबेडकर को वीडीए में भावभीनी श्रद्धांजलि,उपाध्यक्ष ने बताए उनके आदर्श ||

अंबेडकर जयंती पर वीडीए में कार्यक्रम, सामाजिक न्याय और अधिकारों पर हुई चर्चा ||

वाराणसी :- वाराणसी विकास प्राधिकरण में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई | इस अवसर पर 14 अप्रैल को उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अंबेडकर जी के जीवन,विचारों एवं उनके द्वारा किए गए महान कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई | उपाध्यक्ष श्री पुर्ण बोरा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर भारतीय संविधान के रचयिता थे और उन्होंने समाज में समानता,न्याय एवं अधिकारों की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया | उन्होंने कर्मचारियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया |

कार्यक्रम के दौरान अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई | इस अवसर पर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राज किशोर सिंह,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button