वाराणसी में रक्तदान का बना इतिहास 257 यूनिट रक्त संग्रह,जय श्री कृष्णा फाउंडेशन का सराहनीय प्रयास

सेवा का अद्भुत संगम विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, l250+ लोगों ने किया जीवनदान ||
मानवता की मिसाल बना वाराणसी का रक्तदान शिविर,महिलाओं ने दिखाई अद्भुत भागीदारी ||
रक्तदान है जीवनदान,257 रक्तदाताओं ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान ||
समर्पण और सहयोग की अनूठी कहानी जय श्री कृष्णा फाउंडेशन के शिविर में दिखा जनसेवा का जज्बा ||..
काशी में सेवा का महासंगम 257 यूनिट रक्तदान के साथ बना नया कीर्तिमान ||
जब काशी ने दिया जीवन का उपहार विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब ||
रक्तदान बना जनआंदोलन वाराणसी में 250+ लोगों ने निभाई मानवता की मिसाल ||
नारी शक्ति से जनशक्ति तक: ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में दिखा सेवा का जज़्बा ||
एक बूंद रक्त,अनगिनत जीवन काशी में भव्य शिविर ने रचा नया इतिहास ||
मानवता का महापर्व वाराणसी के रक्तदान शिविर में टूटा सहभागिता का रिकॉर्ड ||
सेवा,समर्पण और संस्कार काशी में 257 रक्तदाताओं ने लिखी प्रेरणा की कहानी ||
वाराणसी :- जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया | अग्रवाल भवन एसी बैंक्विट हॉल में आयोजित इस भव्य शिविर में कुल 283 लोगों ने पंजीकरण कराया जिनमें से चिकित्सीय स्क्रीनिंग के पश्चात 257 रक्तदाताओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया | यह आयोजन विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से सम्पन्न हुआ जिसमें दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल,सर सुंदरलाल चिकित्सालय (बीएचयू),एसएसपीजी कबीरचौरा,पॉपुलर हॉस्पिटल,मैक्सवेल हॉस्पिटल एवं अमृताशा ब्लड सेंटर के संयुक्त प्रयास से रक्त का सफल संकलन किया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद/काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो.चंद्रमौली उपाध्याय एवं एडीसीपी नम्रिता श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया |
इस अवसर पर एडीसीपी नम्रिता श्रीवास्तव ने महिला रक्तदाताओं के साहस को नमन करते हुए कहा कि “सनातन संस्कृति में नारी को शक्ति स्वरूप माना गया है और आज रक्तदान के माध्यम से महिलाओं ने इस शक्ति का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया है वहीं प्रो.चंद्रमौली उपाध्याय ने रक्तदान को “जीवनदान” बताते हुए सभी नागरिकों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की |
विशेष रूप से प्रदीप इसरानी को पूरे उत्तर भारत में अपना 253वां रक्तदान पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया जो उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना |
इस सफल आयोजन में संस्था के संस्थापक एवं प्रमुख सहयोगियों में संजीव अग्रवाल,नीरज पारीख,अरविंद जैन, राकेश अग्रवाल,डॉ.आशीष गुप्ता,अजीत बजाज,दिव्या अग्रवाल,स्वेता गौरव गुप्ता, डॉ.शालिनी राणा,प्रदीप उपाध्याय,प्रदीप मल्होत्रा,मुन्ना चौरसिया, पूजा गौरव गुप्ता, धर्मेंद्र दुबे,एकता पारिख,ब्रजेश लोड, रितेश अग्रवाल,जुली गीतेश मित्तल,कंचन अभिषेक भट्टाचार्य,प्रियाली शुभो घोष, डॉ शालिनी राणा,डॉ वीरेंद्र केशरी,नितेश सिँह,उषा अग्रवाल,दीपक बालचंदनी,वर्षा पारस केशरी,ऋषि जायसवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे |
यह रक्तदान शिविर न केवल सेवा, सहयोग और समर्पण का प्रतीक बना, बल्कि समाज में जागरूकता और मानवता की भावना को भी सशक्त करने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध हुआ | दैनिक भास्कर,KRK,सिंधु विकास समिति,जेसीआइ,हेलो बनारस, वाराणसी व आसपास के क्षेत्र से गाजीपुर,जौनपुर, बड़ागाँव,सैदपुर,कछवा आदि लोगो के सहयोग के प्रति आभार ||


















