वाराणसी में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण अभियान तेज, कपसेठी में चौपाल आयोजित

भद्रकाली मंदिर परिसर में मिशन शक्ति के तहत महिला चौपाल,महिलाओं को किया गया जागरूक ||
नवरात्रि पर पुलिस का विशेष अभियान भद्रकाली मंदिर में महिलाओं को सुरक्षा व अधिकारों की जानकारी ||
महिला सुरक्षा व आत्मनिर्भरता पर जोर, मिशन शक्ति के तहत कपसेठी में जागरूकता कार्यक्रम ||
मिशन शक्ति अभियान के तहत कपसेठी पुलिस की पहल,महिला चौपाल में दी गई कानूनी व सुरक्षा जानकारी ||
नवरात्रि में नारी शक्ति का संकल्प, भद्रकाली मंदिर में मिशन शक्ति की गूंज ||
कपसेठी में मिशन शक्ति का असर,महिला चौपाल में जागरूकता की नई लहर ||
नारी सुरक्षा पर पुलिस का जोर,मिशन शक्ति अभियान से बढ़ा विश्वास ||
भद्रकाली मंदिर बना नारी सशक्तिकरण का मंच,मिशन शक्ति से जागी उम्मीद ||
मिशन शक्ति फेज 5.0 कपसेठी में महिलाओं को मिला सुरक्षा और अधिकारों का भरोसा ||
वाराणसी :- मिशन शक्ति फेज -5.0 (द्वितीय-चरण)के तहत प्रभारी निरीक्षक कपसेठी व महिला सुरक्षा केन्द्र प्रभारी व पुलिस टीम द्वारा भद्रकाली मंदिर परिसर में वासन्तिक नवरात्री पर्व के अवसर पर विभिन्न महिला सशक्तिकरण प्रचार प्रसार कार्यक्रमों का आयोजन | सराहनीय कार्य का सम्पूर्ण घटना क्रम मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा,सम्मान एवं स्वालंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति फेज -5.0 (द्वितीय चरण ) वासन्तिक नवरात्र पर्व के तहत प्रदेश के सभी थानों पर महिलाओं के सुरक्षा,सहयोग एवं संरक्षण हेतु स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रो की सफल,प्रभावी संचालन/ क्रियान्वयन एवं प्रचार प्रसार हेतु पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के आदेश के क्रम में व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना कपसेठी के नेतृत्व में 21 मार्च 2026 शनिवार को मिशन शक्ति केन्द्र थाना कपसेठी प्रभारी महिला उप निरीक्षक मेघा सोलंकी तथा अन्य पुलिस बल के साथ ग्राम सरांवा में स्थित भद्रकाली मंदिर परिसर पर महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला चौपाल का आयोजन किया गया |
उपरोक्त कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान,विधिक परामर्श,काऊसिलिंग व कानूनी मदद हेतु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के सभी थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया | कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके कल्याण व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता हेतु चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं तथा महिला हेल्पलाईन के विषय में बताते हुये समाज में होने वाले विभिन्न अपराधों के बारे में जागरुक किया गया एवं प्रोत्साहित किया गया कि वो निर्भिक एवं निसंकोच होकर अपनी समस्याओं के निवारण हेतु मिशन शक्ति केन्द्र पर संपर्क कर विधिक सहायता प्राप्त करे |
उक्त मौके पर ग्राम सरांवा प्रधान,बीडीसी, आशा कार्यकर्ता,एएनएम,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भारी संख्या में महिलाये मौजूद रही | उपस्थित लोगो ने मिशन शक्ति केन्द्र की उपयोगिता व महिला व बालिकाओं के मदद के संबंध में अनेक प्रश्न किये तथा जिसके संबंध में प्रभारी निरीक्षक कपसेठी,महिला उप निरीक्षक मेघा सोलंकी,उप निरीक्षक विनय कुमार प्रजापति,उप निरीक्षक अभय प्रताप व महिला कांस्टेबल अंजू द्वितीय द्वारा प्रभावी रुप से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया |
प्रभारी निरीक्षक कपसेठी सधुवन राम गौतम व अन्य महिला अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया | मिशन शक्ति के तहत भद्रकाली मंदिर परिसर पर मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण ) के तहत आयोजित महिला चौपाल ||


















