अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

कपसेठी पुलिस की बड़ी सफलता 13 सरिया व नकदी और बाइक के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

चोरी की वारदात का खुलासा खरीदार समेत चार आरोपी कपसेठी पुलिस गिरफ्त में ||

गोमती जोन पुलिस की कामयाबी, सरिया चोरी गैंग का भंडाफोड़ ||

वाराणसी में चोरी की साजिश नाकाम, योजना बनाते चार अभियुक्त गिरफ्तार ||

चोरी का माल खरीदने वाला भी नहीं बचा, वाराणसी पुलिस ने पूरे गिरोह को दबोचा ||

सरिया चोरी कांड का खुलासा 90 हजार में बिका माल,चार आरोपी पुलिस के शिकंजे में ||

वाराणसी में सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़,मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई ||

एक्शन में वाराणसी पुलिस चोरी की सरिया बरामद,चार शातिर बदमाश गिरफ्तार ||

सूनसान बाग में बना रहे थे चोरी की नई साजिश,पुलिस ने मौके पर ही दबोचा ||

वाराणसी :- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के द्वारा जुर्म एवं जरायम के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में रोकथाम जुर्म जरायम व विभिन्न मुकदमों में वांछित व चोरी के मुकदमों में माल मुल्जिमान की बरामदगी व तलाश पतारसी सुरागरसी व गिरफ्तारी के क्रम में उप निरीक्षक अभिषेक कुमार तिवारी मय हमराही अधिकारी/कर्मचारीगण के तक्खु की बौली भीषमपुर गेट के पास  मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास की सूचना पर अर्जुनपुर से अदमा जाने वाली सड़क के किनारे वाले बाग के पास वहद ग्राम अर्जुनपुर से गिरफ्तार शुदा चार नफर अभियुक्तगण (1) प्रमोद उर्फ शक्कल पटेल पुत्र स्व0 साधु शरण निवासी ग्राम अर्जुनपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष,(2) शमसेर पटेल पुत्र मुन्ना पटेल निवासी लच्छापुर थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष,(3) खेत्तन पटेल पुत्र रामजतन पटेल निवासी ग्राम  मनियारीपुर थाना रोहनियाँ जनपद वाराणसी उम्र करीब 29 वर्ष,(4) किसन पटेल पुत्र रामप्रकाश पटेल निवासी ग्राम मनियारीपुर थाना रोहनिया वाराणसी उम्र 28 वर्ष अभियुक्तगण की निशांनदेही पर पुलिस टीम द्वारा  गिरफ्तार चोरी की सरिया के खरीदार जिसके कब्जे से चोरी की सरिया बरामद | मय बरामदगी माल मसरुका 13 अदद सरिया कामधेनु मार्का व 20020 रूपये के साथ समय करीब 3.32 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया |

गिरफ्तारी सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशो का अक्षरशः पालन किया गया | गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्तगण के परिजनों को जरिये दूरभाष दिया गया | अभियुक्तगण  उपरोक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय उपरोक्त के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया |

अभियुक्त के पास से बरामदगी
अभियुक्तगण के कब्जे से जमा तलाशी से कुल 20020 रुपये व अभियुक्तगण की निशांदेही से चोरी का 13 अदद सरिया कामधेनु मार्का व दो अदद मोबाईल फोन व वाहन संख्या यूपी 65 बीजे 2340 मोटरसायकिल बजाज डिस्कवर |

अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास
संबंधित मु0अ0सं0-028/ 2026 धारा 303(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317 (2)/317(5) बीएनएस थाना कपसेठी अन्य अपराध के विषय में पता किया जा रहा है |

*अभियुक्त से पूछताछ *
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तगण से पुलिस के द्वारा बदरियाफ्त पूछने पर बताया गया की साहब ग्राम अर्जुनपुर से जो पिकअप में लदी लोहे की सरिया पिकअप सहित चोरी हुयी थी वह चोरी की घटना हम तीनो ने मिलकर किया था |

चोरी की सरिया हम लोगो ने ग्राम मनियारीपुर थाना रोहनिया वाराणसी में किसन पटेल पुत्र रामप्रकाश पटेल को चोरी का समान बताकर बेचे थे | चोरी की सरिया किसन पटेल के प्लाट पर उतारे थे और पिकअप गाड़ी को गोहिलावं बाजार चौरी से पहले एक सूनसान खेत पर छोड़कर भाग गये थे | साहब चोरी का माल होने के बाबत किसन पटेल ने सरिया का औना पौना दाम लगाकर हमे केवल नब्बे हजार रूपये ही दिये था चोरी के माल को बेचकर मिले रूपयो को हम तीनो ने आपस में बांट लिया था और रुपयों को अपने मौज मस्ती में खर्च कर रहे थे |साहब आप लोगो ने जो रुपया 20020 रूपये बरामद किया है यह उन्ही 90000 रुपय में खर्च के बाद शेष हम लोगो के पास बचा था | आज हम लोग अर्जुनपुर के बाग में एकांत में चोरी के लिये योजना बना रहे थे कि थे कि आप लोगो ने पकड़ लिया साहब गलती हो गयी है माफ कर दीजिये अपने जुर्म की स्वीकार करते हुये अपनी शेष सफाई जरिये अधिवक्ता न्यायालय देना बता रहे है |

गिरफ्तार करने वाली टीम मे सधुवन राम गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना कपसेठी, उप निरीक्षक अभिषेक कुमार तिवारी,उप निरीक्षक करुणा सागर तिवारी,उप निरीक्षक शशांक राय,उप निरीक्षक विनय कुमार प्रजापति चौकी प्रभारी धवकलगंज,हेड कांस्टेबल राजेन्द्र यादव, कांस्टेबल मनोज कुमार यादव थाना कपसेठी कमिशनरेट वाराणसी की पुलिस टीम शामिल रहीं ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button