वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी जीआरपी की तत्परता से यात्री का खोया बैग और 19 हजार नकद बरामद

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

रेलवे पुलिस की मुस्तैदी प्लेटफार्म से गायब बैग को खोजकर किया सुपुर्द ||

सीसीटीवी और टीमवर्क से मिली सफलता,जीआरपी ने लौटाया यात्री का सामान ||

ट्रेन में छूटा बैग,जीआरपी वाराणसी ने तेजी दिखाकर किया बरामद ||

रेलवे स्टेशन पर सक्रिय पुलिसिंग का असर,खोया बैग मिला सुरक्षित वापस ||

वाराणसी :- पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी पुलिस महानिरीक्षक एन. कोलान्ची,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा द्वारा लगातार मानिटरिंग व निर्देशन के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के निकट पर्यवेक्षण में चलायें जा रहे है अभियान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों, वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उप निरीक्षक अशोक कुमार ओझा चौकी प्रभारी बनारस,मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र चौबे, आरक्षी संदीप तिवारी द्वारा प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में मामूर थे कि श्रृष्टि राजभर पत्नी सूरज राजभर निवासी,फ्लैट नम्बर 404 त्रिभुवन अपार्टमेंट सुन्दरपुर वाराणसी के साथ उपस्थित होकर सूचना दी गयी कि उनका ट्रेन नम्बर 12582 नई दिल्ली बनारस सुपरफास्ट बी वन कोच में नीले रंग का पिट्ठू बैग छूट गया है जिसमें जरुरी कागजात व 19000 रूपये नगद है | सूचना प्राप्त होते ही मुझ प्रभारी निरीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल चौकी प्रभारी को एक विशेष टीम का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पिट्टू बैग की खोजबीन हेतु रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया | गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन के विभिन्न प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालयों,प्रवेश एवं निकास द्वारों तथा अन्य संभावित स्थानों पर गहनता से तलाश की गयी | साथ ही स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नीले रंग का पिट्टू बैग की तलाश की गयी जिसमें पिट्टू बैग से जरूरी कागजात व 19000 रूपये नगद खोजवाकर उसके पति सूरज राजभर को सुपूर्द किया गया | परिजनों द्वारा जीआरपी टीम एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया गया व पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी |

पिट्टू बैग बरामद करने वाली टीम मे रजोल नागर प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,उप निरीक्षक अशोक कुमार ओझा चौकी प्रभारी बनारस,मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र चौबे थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,आरक्षी संदीप तिवारी थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी की पुलिस टीम शामिल रहीं ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button