कपसेठी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये नाबालिग अपहृता की सकुशल बारामदगी व एक नफर अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार

वाराणसी :- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा जुर्म एवं जरायम के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व पुलिस उपायुक्त गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब गोमती जोन कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में रोकथाम जुर्म जरायम व विभिन्न मुकदमों में वांछित वारंटियों/अभियुक्तो के गिरफ्तारी व अपहृता/पीड़िता की तलास पतारसी सुरागरसी व बरामदगी के क्रम में उप निरीक्षक अभय प्रताप मय हमराही कर्मचारीगण के क्षेत्र मे मौजूद थे | मुखबीर खास की सूचना पर एक नफर नाबालिग अपहृता/पीड़िता गुड़िया (परिवर्तित नाम) निवासिनी थाना कपसेठी कमिशनरेट वाराणसी उम्र 15 वर्ष की सकुशल बरामदगी व एक नफर वांछित अपहरणकर्ता/अभियुक्त आकाश कुमार पुत्र रामजी राजभर निवासी ग्राम दाँदूपुर जईपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0- 37/2026 धारा 137(2) बीएनएस थाना कपसेठी कमिश्नरेट वाराणसी को चोरघट्टा पुल वहद ग्राम सरांवा से हिरासत पुलिस मे लिया गया | गिरफ्तारी सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों का अक्षरशः पालन किया गया |
गिरफ्तारी की सूचना अभियुक्त के भाई अशोक राजभर को जरिये दूरभाष मोबाईल नम्बर 7317891299 पर दिया गया | बरामद अपहृता/पीड़िता गुडिया को मिशन शक्ति टीम की महिला कांस्टेबल श्रद्धा अग्रहरि के निगरानी में महिला हेल्प डेस्क पर रखते हुये उसके परिजनों को सूचित किया गया | अभियुक्त उपरोक्त को नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय उपरोक्त के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया |
पुलिस के द्वारा बताया गया की अभियुक्त से पूछताछ करने पर आकाश कुमार पुत्र रामजी राजभर निवासी ग्राम-दाँदूपुर जईपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष ने अपने जुर्म की स्वीकार करते हुये बताया कि साहब मैं गुड़िया उपरोक्त से शादी करना चाहता था जिसके लिये हम दोनों घर से बिना बताये चले गये थे | आज सुबह हम लोग कही और भागने के तैयारी में थे कि आप लोगों ने हमे पकड़ लिया मुझसे यह गलती हो गयी है और अपनी शेष सफाई जरिये अधिवक्ता न्यायालय देना बता रहा है |
गिरफ्तार करने मे सधुवन राम गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना कपसेठी,उप निरीक्षक विनय कुमार प्रजापति चौकी धवकलगंज प्रभारी थाना कपसेठी,उप निरीक्षक अभय कुमार,महिला कांस्टेबल श्रद्धा अग्रहरि,कांस्टेबल सुधीर कुमार यादव थाना कपसेठी कमिशनरेट वाराणसी की पुलिस टीम शामिल रहीं ||


















