वाराणसी/उत्तरप्रदेश

वाराणसी: गैस सिलेंडर क्राइसिस ने बढ़ाई इंडक्शन चूल्हे की डिमांड, कीमत छुने लगी आसमान

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

वाराणसी: खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण पेट्रोलियम पदार्थों की कमी हर तरफ देखी जा रही है. इसका सीधा असर भारत के कई राज्यों पर पड़ा है. लोगों को समय से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उन्हें गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं. सिलेंडर लेने के लिए गोदाम के बाहर लोगों की बड़ी कतारे देखी जा रही है.

शादी विवाह से लेकर रेस्टोरेंट तक में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित है. ऐसे में घरों में सिलेंडर खत्म होने के बाद अब लोगों के सामने सिर्फ एक ही विकल्प बच रहा है, वो है इंडक्शन चूल्हा, जिसके डिमांड में अचानक से बढ़ोतरी हुई है. बनारस के बाजारों में पहले, हफ्ता भर में शायद ही एक-दो इंडक्शन चूल्हे बिक पाते थे, वहीं, अब प्रतिदिन एक दुकान से 4 से 5 इंडक्शन चूल्हे बिक जा रहे हैं.

बनारस के रहने वाले श्रेयस बताते हैं कि आज अचानक से घर से फोन आया कि सिलेंडर खत्म हो गया है, सिलेंडर की व्यवस्था किया लेकिन नही हो सका, जिसके बाद घर से फिर से फोन आया कि खाना नहीं बन पाएगा. इसके बाद श्रेयस ने तुरंत इमरजेंसी को देखते हुए पहली बार इंडक्शन चूल्हा खरीदा.

श्रेयस का कहना है कि मुझे तो इसका अंदाजा भी नहीं था कि इस तरह की गैस की क्राइसिस होगी. अचानक से गैस सिलेंडर खत्म हुआ, बुकिंग किया फिर भी सप्लाई नहीं हो पाई, जिसकी वजह से इंडक्शन खरीदना पड़ रहा है. कम से कम खाना तो बनेगा, बच्चों के लिए दूध तो गर्म हो जाएगा.

वही इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान चलाने वाले दिनेश पटेल का कहना है कि अचानक से ईरान में हो रहे युद्ध की वजह से इंडक्शन चूल्हे की डिमांड बढ़ना उन्हें भी आश्चर्यचकित कर दिया है. जिसकी वजह से सिलेंडर की क्राइसिस हो रही है और लोग अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए इंडक्शन चूल्हे पर निर्भर हो रहे हैं.

बनारस में सिलेंडर क्राइसिस को लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी केबी सिंह का कहना है कुछ कंपनियों ने व्यावसायिक सिलेंडर की सप्लाई कम कर दी थी. जिससे डिमांड अचानक से बढ़ने लगी थी. हालांकि, आम जनता के लिए ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध है.

गैस एजेंसी के प्रबंधक आयुष मिश्रा का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की क्राइसिस है, लेकिन घरों के लिए सप्लाई दो दिन यानी 48 घंटे में हो रही है. जिनकी बुकिंग 25 दिन के बाद होनी है, उनको सप्लाई की जा रही है, इस वजह से लोगों में थोड़ी भरम की स्थिति है.

सिलेंडर के विकल्प बना इंडक्शन: बाजार में 1400 से लेकर 2500 वॉट तक के इंडक्शन और इंफ्रारेड कुकटॉप उपलब्ध है, 1400 से लेकर 3500 रुपये की रेंज में आपको अच्छे ब्रांडेड टॉप और इंडक्शन मिल जाएंगे. इंडक्शन में सिर्फ इंडक्शन वाले बर्तन ही काम करते हैं, जबकि इंफ्राटेक पर सभी तरह के स्टील बर्तन काम करते हैं.

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button