वाराणसी कैण्ट स्टेशन पर जीआरपी,आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई,अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

प्लेटफार्म पर संदिग्ध युवक धराया, बैग से आठ बोतल अंग्रेजी शराब बरामद ||
रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान सफल,नाजायज शराब तस्करी का भंडाफोड़ ||
जीआरपी वाराणसी की बड़ी कार्रवाई,बिहार निवासी युवक अवैध शराब के साथ पकड़ा गया ||
सुरक्षा अभियान के बीच वाराणसी स्टेशन से युवक गिरफ्तार,हजारों की शराब बरामद ||
वाराणसी :- पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी,पुलिस महानिरीक्षक रेलवे,जोन प्रयागराज एन.कोलान्ची,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशान्त वर्मा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत रेलवे स्टेशन,प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में उप निरीक्षक अशोक कुमार ओझा मय हमराह हेड कांस्टेबल मनिन्दर खरवार कांस्टेबल संदीप कुमार तिवारी चौकी ज़ीआरपी बनारस थाना जीआरपी वाराणसी कैण्ट व उप निरीक्षक जेपी यादव व कांस्टेबल घुरहू यादव आरपीएफ पोस्ट बनारस को साथ लेकर देखभाल क्षेत्र,तलाश वांछित अपराधी, रोकथाम जुर्म जरायम व पेण्डिंग विवेचना अन्दर चौकी जीआरपी बनारस क्षेत्र के रे0 स्टे0 के प्लेटफार्म नम्बर एक पर उत्तरी छोर (वाराणसी कैण्ट) की तरफ नाम पट्टिका के पास बना सीमेन्ट की चेयर पर एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे शक बदमास होने पर घेरघार कर पकड़ लिया गया पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम शिवम कुमार उर्फ अविनाश S/o पप्पू प्रसाद वर्मा R/o गाँधीनगर थाना नगर जिला नेवादा बिहार उम्र करीब 19 वर्ष बताया तथा यह भी बताया कि साहब मेरे पास जो बैग है इसमें अंग्रेजी शराब है | इस पर उपरोक्त अभियुक्त की जामा तलाशी ली गयी तो उसके पास से आठ बोतल एट पीएम अंग्रेजी शराब नाजायज प्रत्येक में 750 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी कुल अनुमानित कीमत 3680 रूपये है |
बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 106/2026 धारा 60 Ex.Act बनाम शिवम कुमार उर्फ अविनाश S/o पप्पू प्रसाद वर्मा R/o गाँधीनगर थाना नगर जिला नेवादा बिहार उम्र करीब 19 वर्ष पंजीकृत करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की गई |
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में रजोल नागर प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी,उप निरीक्षक अशोक कुमार ओझा चौकी प्रभारी बनारस, उप निरीक्षक जेपी यादव आरपीएफ पोस्ट बनारस,हेड कांस्टेबल मनिन्दर खरवार चौकी ज़ीआरपी बनारस,कांस्टेबल संदीप कुमार तिवारी चौकी ज़ीआरपी बनारस,कांस्टेबल घुरहू यादव आरपीएफ पोस्ट बनारस सहित थाना जीआरपी कैण्ट की पुलिस टीम शामिल रहीं ||


















