Uncategorized

वजीरगंज कस्बे में 4 दिनों से विद्युत सप्लाई पूर्ण तरीके से बाधित नागरिकों में आक्रोश

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क गोंडा से प्रभाकर वर्मा की रिपोर्ट

गोंडा के वजीरगंज कस्बे में 4 दिनों से विद्युत आपूर्ति पूर्ण तरीके से बाधित है जिससे वजीरगंज कस्बे के लगभग सभी ग्रामों में विद्युत ना आने के कारण नागरिकों में घोर आक्रोश भरा हुआ है बताते चलें कि विगत पिछले हफ्ते हुई घनघोर बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है इसी के चलते मध्यांचल विद्युत विभाग ने 33kv हाईटेंशन लाइन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण दिनांक 12/10/ 2022 से विद्युत सप्लाई को पूर्णता बंद कर दिया है जिससे पूरा वजीरगंज कस्बा अंधेरे में डूब चुका है कस्बे के नागरिकों ने वजीरगंज पावर हाउस के आला अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो आला अधिकारियों द्वारा कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है आज 4 दिन हो जाने पर भी वजीरगंज में विद्युत सप्लाई नहीं आ रही है जिससे बच्चों की पढ़ाई पर काफी असर पड़ रहा है साथ ही साथ वजीरगंज कस्बे के नागरिकों का जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है अब देखना यह होगा कि वजीरगंज कस्बे के निवासियों को विद्युत सप्लाई आला अधिकारियों द्वारा कब प्रदान की जाती है जिससे लोग राहत की सांस ले सकें।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button