उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

लाखो दिलो पर राज करने वाली अभिलिप्सा को फ़िदातीयंस हेल्पिंग हैंड्स ने किया सम्मानित!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

अभिलिप्सा को किया सम्मानित
मथुरा। अपनी सुरीली आवाज़ से लाखों दिलों पर राज करने वाली प्रख्यात गायिका अभिलिप्सा पांडा को फ़िदातीयंस हेल्पिंग हैंड्स के कन्या कवच मुहिम के अंतर्गत सम्मानित किया गया। बता दें कि फ़िदातीयंस हेल्पिंग हैंड्स कन्या कवच कार्यक्रम के अंतर्गत समाज कि उन महिलाओं का सम्मान करती है जिन्होंने अपने क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है तथा समाज की महिलाओं को प्रेरित किया है। रविवार को अभिलिप्सा ब्रज राज उत्सव कार्यक्रम में सम्मालित होने मथुरा पहुँची थी जहां उनको टीम फ़िदातीयंस की ओर से सम्मानित किया गया। अभिलिप्सा ने सम्मान पाकर टीम का आभार प्रकट किया साथ ही लोगों से अपील की कि वो आगे आकर समाज में फ़ेल रहे अंधविश्वास और महिलाओं के प्रति रुड़ीवादी सोच को बदले और महिलाओं को आगे आने का मौक़ा दें उन्होंने टीम के सामाजिक कार्यों की सराहना कर टीम का मनोबल बढ़ाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। टीम फ़िदातीयंस ने अब तक लाखों परिवारों को राशन की सहायता प्रदान की है साथ ही ऑक्सिजन सिलेंडर, प्लाज़्मा डोनेशन, ब्लड कैम्प, गरीब बच्चियों का विवाह और कन्यादान व सेनेटरी पैड बैंक जैसे तमाम सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया है। टीम की ओर से जीतू गर्ग, हिमांशु कौशिक, मानव गौड़, दीपक गौड़ आदि मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button