
मंगलवार को शब्द कीर्तन एवं गुरमत समागम व गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा
आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
नगीना । गुरुद्वारा सिंह सभा निकट एसडीएम कोर्ट नगीना से गुरु घर के सेवकों एवं सभी संगतों के सहयोग से गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी दिनांक 1 नवम्बर से लगातार निकाली जा रही थी। इस श्रंखला में अंतिम दिवस विशाल प्रभात फेरी मे सभी संगतो द्वारा बड़ी धूमधाम और श्रृद्धा के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी प्रातः 5:30 गुरुद्वारा संत सभा नगीना से प्रारंभ होकर मंडी मोलगंज , लोहारी सराय, बड़ा मंदिर, बारादरी से होकर मोहल्ला सैयदवाडा स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा पहुंची जहां पर गुरुद्वारा कमेटी द्वारा प्रभातफेरी का भव्य स्वागत किया गया । प्रभात फेरी में सबसे आगे भाई बलविंदर सिंह निशान साहिब ले कर चल रहे थे। उनके पीछे पारंपरिक वेशभूषा में सजे पंज प्यारे चल रहे थे । प्रभात फेरी का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा नगीना में शब्द कीर्तन एवं अरदास के बाद मिष्ठान प्रसाद का वितरण हुआ। तत्पश्चात प्रभात फेरी अपने निर्धारित मार्गो से होकर मंडी मोलगंज सरदार जसवंत सिंह के घर पहुंची जहां पर उनके परिवार जनों द्वारा प्रभात फेरी का भव्य स्वागत किया गया। शब्द गुरबाणी एवं अरदास के बाद प्रभात फेरी यहां से चलकर गुरुद्वारा संत सभा नगीना पहुंचकर सरबत दे भले की अरदास के साथ संपूर्ण हुई । गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रभात फेरी में शामिल सभी संगत का धन्यवाद किया गया। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से सरदार केवल पाल सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा सिंह सभा नगीना, ज्ञानी किशनपाल सिंह, बाबा सुरजीत सिंह, ज्ञानी तारा सिंह ,ज्ञानी बलविंदर सिंह, हरमीत सिंह मनमीत सिंह, जगप्रीत सिंह, नरेंद्र सिंह, रमिंदर कौर, अवनीत कौर, अजीत कौर, मनमीत कौर, नीलम पारस, रोहित रवि, मनोज टंडन, नीरज विश्नोई, मास्टर धर्मवीर सिंह, हरदीप सिंह ,करण प्रीत सिंह आदि शामिल रहे। बताते चलें प्रभात फेरी की श्रंखला 6 नवम्बर को पूर्ण हो गई है। गुरुद्वारा साहिब में प्रात 10:00 बजे अखंड पाठ साहिब आरंभ हुए जिनकी संपूर्णता 8 नवम्बर को होगी। 8 नवम्बर दिन मंगलवार को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाते हुए एक विशाल दीवान गुरुद्वारा परिसर में सजाया जाएगा। शब्द कीर्तन एवं गुरमत समागम होगा तथा गुरु का अटूट लंगर वरताया जाएगा।




