Uncategorized

न्यूड वीडियो बनवाने से मना करने पर रंगीन मिजाज शौहर ने बीबी को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकला

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क से महकार सिंह तोमर

बिजनौर। न्यूड वीडियो बनवाने से मना करने पर एक रंगीन मिजाज शौहर ने बीबी को तीन बार तलाक बोलकर उससे रिश्ता तोड दिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपकर इंसाफ दिलाने की माँग की गई है। मामला बिजनौर शहर कोतवाली का है जहाँ के गाँव शहबाजपुर निवासी एक महिला की शादी नगर के मौहल्ला नई बस्ती तीरगरों वाली गली निवासी युवक से 21 फरवरी 2021 को हुई थी। बताया जाता है कि युवती के परिजन ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज सहित छ: सात लाख रुपये खर्च किये थे। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह को दिये शिकायती पत्र में महिला ने आरोप लगया है कि उसके ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज को लेकर उसे प्रताणित करते रहते थे। हद तो तब हो गई जब सुसराल वालों ने उसकी न्यूड वीडियो बनाने की जबरदस्ती की। ऐसा करने से इंकार करने पर पति व उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे भूखा प्यासा रखा गया। आरोप है कि 3 नवम्बर की रात्रि करीब साढे आठ बजे उसका ससुर व नन्दोई उसके कमरे में आये तथा उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह उसने अपने आप की सुरक्षा की। इतना ही नहीं उसके पति ने उसे तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से निकाल दिया। पीड़िता आरोपी शौहर की दूसरी बीबी है। उसका दावा है कि उसके शौहर के फोन में उसकी पहली पत्नी की भी न्यूड वीडियोज व फोटोज सेव हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button