महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने किए काशी विश्वनाथ व रामलला के दर्शन

महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने किए काशी विश्वनाथ व रामलला के दर्शन
अयोध्या के विधायक से भी की मुलाकात

नजीबाबाद। हर हर महादेव, जय श्री राम के जयकारों के साथ महाकाल भक्त मंडल के सदस्य वाराणसी एवं अयोध्या के लिए रवाना हुए। महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन, भैरव बाबा के दर्शन व समस्त घाटों के दर्शन किए और मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई उसके पश्चात अयोध्या पहुंचे जहां उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी के हनुमान जी के दर्शन किए व सरयू नदी में स्नान कर, तट पर सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर, देव दीपावली मनाई। जिसके पश्चात अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट के नेतृत्व में वैश्य समाज एवं महाकाल भक्त मंडल के सदस्यों ने अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी से मुलाकात कर उन्हें अंग वस्त्र एवं गंगाजल भेट किया। अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी ने अभिनव अग्रवाल एड. का आभार व्यक्त किया और उन्होंने अभिनव अग्रवाल एड. को राम मंदिर की प्रतिमा भेंट की। अभिनव अग्रवाल एड. ने भी अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी द्वारा मिले मान सम्मान पर उनका आभार व्यक्त किया। यात्रा में पंडित चेतन शर्मा, सौरभ कुमार, अभिनव अग्रवाल एडवोकेट, प्रदीप कुमार, सागर कुमार, आदित्य अग्रवाल, अर्पित मेहरा, दिनेश प्रजापति, पुलकित विश्नोई, ऋषभ गुप्ता, अमित कुमार, लक्की कुमार, पुष्प माहेश्वरी, अंकित शर्मा आदि रहे।
बता दे कि वाराणसी में पवित्र गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित, काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है। यह मंदिर हिंदू धर्म के लिए बहुत ही खास है। मान्यता है कि काशी भगवान शिव के त्रिशूल पर टिका हुआ है। साल 1991 में गंगा आरती वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर शुरू की गई थी। तमाम जगह से भक्त गंगा आरती पाने के लिए आते हैं। उधर अयोध्या की गणना भारत की प्राचीन सप्तपुरियों में प्रथम स्थान पर की गई है। अयोध्या दर्शनीय स्थल हनुमान गढ़ी व कनक भवन है।सरयू नदी के तट पर बसे इस नगर की रामायण अनुसार विवस्वान (सूर्य) के पुत्र वैवस्वत मनु महाराज द्वारा स्थापना की गई थी।






