बिजनौर-उत्तरप्रदेश

रेलवे क्रासिंग के पास तालाब में तब्दील हुई सड़क,बड़े हादसे को दे रही दावत!

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रेलवे क्रासिंग के पास तालाब में तब्दील हुई सड़क,बड़े हादसे होने का है अंदेशा
स्योहारा – इसको सम्बंधित विभाग की लापरवाही कहें या नेताओ और समाजसेवियों की अनदेखी की नूरपुर -स्योहारा मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक से हर रोज़ हज़ारो लोग आवगमन करते है उसके बावजूद भी किसी की नज़र यहां की सड़क जो कि बारिश के बाद तालाब में तब्दील हो गयी है पर नही पड़ती बताते चलें कि
स्योहारा से दिल्ली हाईवे रेलवे क्रॉसिंग के पास बारिश के दौरान बना विशाल गड्ढा हादसों को न्यौता दे रहा है। ये सब कुछ लोक निर्माण विभाग
के अधिकारियों के संज्ञान में है लेकिन
वे इसकी ठीक से मरम्मत नही कर रहे। हाईवे
पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन
आवागमन करते हैं। यहां सफर हमेशा
ही जोखिम भरा रहता है। कहीं मिट्टी
खिसकने की समस्या सामने आती है
तो कहीं गड्ढों की समस्या वाहन
चालकों के लिए परेशानी है। व्यपारी एवं भाजपा नेता अरुण वर्मा का कहना है कि स्योहारा से दिल्ली हाईवे
को वाहन चालकों का सफर सुरक्षित
करने की दिशा में कार्य करने की
जरूरत है। हाईवे पर वाहन चालकों
को होने वाली दिक्कतों को प्राथमिकता
के आधार पर दूर करना चाहिए । इसे
जल्द ठीक करवाना जरूरी है।
लोक निर्माण विभाग इस पर ध्यान
दे और तुरंत संज्ञान लें। एक तरफ तो माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गड्ढा मुक्त प्रदेश के दावे पर अधिकारी लगा रहे पलीता मुख्यमंत्री के आदेशों की कर रहे हैं आवेला अधिकारी नहीं देते हैं इस ओर ध्यान दूसरी ओर सांसद ,विधायक , सभी इस रोड से गुज़रते हैं उसके बावजूद भी किसी की नज़र इस ओर नही जाती तो वहीं लोक निर्माण विभाग एक्सईएन नजीबाबाद से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि मुझे जानकारी नहीं है पर अगर ऐसा है तो तुरंत जैई से कह कर के गड्ढे भरवाने का कार्य कर दिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button