उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

रितु अग्रवाल बनी आईवीएफ जनपद बिजनौर की महिला जिलाध्यक्ष

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

रितु अग्रवाल बनी आईवीएफ जनपद बिजनौर की महिला जिलाध्यक्ष

किरतपुर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (जनपद बिजनौर) के जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट द्वारा किरतपुर निवासी रितु अग्रवाल को जनपद बिजनौर का महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आईवीएफ जिलाध्यक्ष अभिनव अग्रवाल एडवोकेट ने नव मनोनित महिला जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल से आशा व्यक्त की है की वह वैश्य समाज की परम्परा को आगे बढाते हुए समाज मे फैली कुरीतियों के उन्मूलन व रचनात्मक कार्यों के प्रति समर्पित रहेंगी और जल्द ही अपनी कमेटी घोषित करेंगी एवं संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी। नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और कहा की जिला अध्यक्ष जी ने जो मुझ पर विश्वास व्यक्त किया है उस मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगी और संगठन को मजबूत करने का कार्य करूंगी। इस अवसर पर भारी संख्या में वैश्य समाज के लोगों ने नव मनोनीत महिला जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल को बधाई दी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button