बेवर में बही तिरंगी बयार,2151फीट लंबे तिरंगे के साथ युवाओं ने लगाए देशभक्ति के नारे

जनपद मैनपुरी
रिपोर्ट अमन कुमार
बेवर में बही तिरंगी बयार,2151फीट लंबे तिरंगे के साथ युवाओं ने लगाए देशभक्ति के नारे
एसडीएम व डीआईओएस ने तिरंगे गुब्बारों को उड़ाकर किया तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ
बेवर।
कस्बा बेवर में बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष व नगरवासियों द्वारा नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमें हजारों की तादाद में छात्र छात्राएं व नगर के लोग शामिल हुए।
आजादी के अमृत महोत्सव अवसर पर सोमवार को सुबह10बजे एसडीएम कुलदेव सिंह,जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा,विधायक प्रतिनिधि अंकुर अग्निहोत्री,चेयरमैन सुनीति भाटिया,प्रतिनिधि सरितकान्त, ईओ दुर्गेश कुमार सिंह द्वारा तिरंगा यात्रा पूर्व नगर पंचायत कार्यालय के सामने यात्रा को तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर रवाना किया।तिरंगा यात्रा जीटी रोड बाईपास से बसस्टैंड चौराहे से सब्जीमंडी,सदर चौराहा से इटावा रोड होती हुई सुभाष पार्क तिराहा से बेवर बाजार होती हुई शहीद स्मारक पर पहुंची जहां बेवर के शहीदों को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।इसके बाद नेहरुहाल पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र छात्राएं नारे लगाते हुए चल रहे थे।अमर शहीद इंटर कॉलेज,महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कॉलेज,बालभारती हायर सेकेंडरी स्कूल,नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं समेत नगर के हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया।समापन अवसर पर नेहरुहाल में सभी शामिल लोगों को जलपान कराया गया।तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वीरेंद्र सिंह चौहान,प्रधानाचार्य शिवराज सिंह वैस,गौतम चौहान,अन्नू वैस,राजीव मिश्रा, राघवेंद्र दुवे,सतेंद्र पाल,ठाकुर आदित्य प्रताप सिंह,अजेंद्र वैस,राजू मिश्र, बॉबी गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आशुतोष यादव समेत समस्त सभासद एवं नगर की जनता का सहयोग रहा।
बाइट- DIOS मनोज कुमार वर्मा
बाइट- प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया
बाइट- डाक्टर उदय शर्मा
बाइट- गुरु बचन जी


















