राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेडी एवं कृष्ण मोहन सिंह को श्रद्धांजलि

आईरा न्यूज़ नेटवर्क : स्टेट हेड
रांची : वीर कुंवर सिंह पार्क हरमू रांची में राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेडी एवं बस ओनर एसोसिएशन के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद स्वर्गीय कृष्ण मोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वीर कुंवर सिंह विचार मंच के तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण सुखदेव सिंह गोगामेडी की निर्मम हत्या की बात के साथ चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे ही स्थिति झारखंड में भी कई नेतृत्वकर्ताओं की सुरक्षा को अनदेखी की जा रही है जिसमें विशेष कर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह का हाल ही में सुरक्षा हटा लिया गया, साथ ही भैरव सिंह के घर पर भी सुरक्षा कम कर दी गई है, अतः सरकार से निवेदन है कि जल्द से जल्द उनकी सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की जाए अन्यथा बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। वक्ताओं द्वारा कृष्ण मोहन सिंह के असामयिक निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज कुमार सिंह, रामेश्वर दयाल सिंह , ललन सिंह, अजीत सिंह, सुनील सिंह ,एमके सिंह, अंजनी सिंह, अजय सिंह, आदर्श सिंह, चेतन सिंह , शिवाजी सिंह जितेंद्र सिंह, रोहतास सिंह, अजीत सिंह, दिलीप सिंह, विनय सिंह, दीपिका कुमारी, प्रेम सागर, मनीष सिंह, बालाजी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे..






