वाराणसी/उत्तरप्रदेश

राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ का भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

फेरी-पटरी और ठेला व्यवसायियों संग होली खेले विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी ||

होली मिलन में गूंजा एकता का संदेश,स्ट्रीट वेंडर्स को मिला सम्मान ||

कबीर नगर दुर्गाकुंड में फेरी-पटरी व्यवसायियों का होली मिलन समारोह उत्साह से संपन्न ||

स्ट्रीट वेंडर्स समाज की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – विधायक डॉ.नीलकंठ तिवारी ||

फूलों की होली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा फेरी-पटरी व्यवसायियों का मिलन समारोह ||

जवाहर लाल जयंती पर श्रद्धांजलि, महासंघ के होली मिलन में उमड़ा स्ट्रीट वेंडर्स का जनसैलाब ||

वाराणसी :- राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन को कबीर नगर स्थित पार्क संख्या तीन दुर्गाकुंड में बड़े ही उत्साह,उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और अपने संबोधन में कहा कि होली का यह त्योहार हमें समाज में सभी वर्गों के लोगों के साथ मिलजुलकर रहने और खुशियां बांटने की प्रेरणा देता है आप फेरी पटरी और ठेला व्यवसायी हमारे शहर की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा हैं और आपके बिना शहर की व्यवस्था की कल्पना करना मुश्किल है | फेरी पटरी ठेला व्यवसायी देश की अनौपचारिक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं | लाखों परिवारों की आजीविका इसी व्यवसाय पर निर्भर करती है इसलिए सरकार और प्रशासन की यह जिम्मेदारी है कि इन छोटे व्यापारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में अपना व्यवसाय करने का अवसर मिले उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए और संगठन के माध्यम से अपनी आवाज को मजबूत बनाना चाहिए |

राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल सामाजिक एकता को बढ़ाते हैं बल्कि स्ट्रीट वेंडर्स के बीच जागरूकता और संगठनात्मक शक्ति को भी मजबूत करते हैं | शहर में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए निर्धारित स्थान,वेंडिंग जोन और अन्य सुविधाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा | महासंघ फेरी-पटरी और ठेला व्यवसायी समाज के मेहनतकश वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं जो प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में मेहनत करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं |इसके लिए महासंघ सराहना योग्य है |

मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों के साथ फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और समाज में प्रेम,भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया | कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया | राष्ट्रीय फेरी पटरी ठेला व्यवसायी महासंघ संस्थापक श्रद्धेय जवाहर लाल के जयंती के उपलक्ष्य पर सभी अतिथियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी |

समारोह में महासंघ के अनेक पदाधिकारी,सदस्य एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्ट्रीट वेंडर्स बड़ी संख्या में स्थित रहे | कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा ने किया और संचालन राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक निगम ने किया | धन्यवाद ज्ञापन महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी अतिथियों,पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया |

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पार्षद अक्षवर सिंह,पार्षद मदन मोहन दुबे,पार्षद प्रवीण राय,पार्षद मदन मोहन तिवारी,डॉ० अनिल कुमार,डॉ० गौरव प्रकाश,अजय सिंह बॉबी,वाचस्पति मिश्रा,संजय श्रीवास्तव प्रकाश कुमार श्रीवास्तव, अधिवक्ता शशांक श्रीवास्तव,प्रमोद अग्रहरी समेत सैकड़ों पदाधिकारीगण एवं स्ट्रीट वेंडर्स उपस्थित थे ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button