काशीपुर-उत्तराखण्ड़

रानी मणिमाला का देहांत, आज 9 बजे फार्म हाउस पर होगा अंतिम संस्कार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड (रिज़वान अहसन),,,,, नैनीताल लोकसभा से पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा की पत्नी रानी मणिमाला सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं। उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उन्होंने आज सुबह करीब नौ बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूर्व सांसद केसिंह बाबा के आवास पर पहुंच कर उनकी पत्नी रानी मणिमाला सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना परमपिता परमेश्वर से की। परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार 13 मई को प्रातः 9 बजे उनके निवास स्थान धनौरी फ़ार्म से निकाली जायेगी और फ़ार्म पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। रानी मणिमाला सिंह के निधन पर महापौर दीपक बाली, काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, जसपुर विधायक आदेश चौहान, कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पूर्व अध्यक्ष अशोक सक्सेना, संदीप सहगल एडवोकेट, मनोज जोशी एडवोकेट, विमल गुड़िया, अरुण चौहान, श्रीमती विमला गुड़िया, इंदु मान, अलका पाल, गीता चौहान, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, जितेंद्र सरस्वती, अर्पित मेहरोत्रा,अलका पाल,गौतम मेहरोत्रा, अपूर्व मेहरोत्रा, शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट, आशीष अरोरा बॉबी, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी, काशीपुर बार एसोसिएशन कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, शफीक अहमद अंसारी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, अतुल पांडे, चेतन अरोरा आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button