यूपी के मुखिया कन्नौज पहुँचे राम नाम के जयकारों से गूँज उठा बोर्डिंग ग्राउंड।

यूपी के मुखिया कन्नौज पहुँचे राम नाम के जयकारों से गूँज उठा बोर्डिंग ग्राउंड।
सपा को परिवार के सिवा कुछ नहीं दिखता – CM



स्वर्गीय ओमप्रकाश पाठक की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कन्नौजी माटी वंश समागम कार्यक्रम में कन्नौज पहुंचे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने परियोजनाओं की झड़ी लगायी
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
कन्नौज। इत्र और इतिहास की नगरी कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक के पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश पाठक की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कन्नौजी माटी वंश समागम कार्यक्रम में जैसे ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला उतरा अपारजन समूह से भरा बोर्डिंग ग्राउंड जय श्री राम के नारों से गूंज उठा जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के पूर्व एमएलसी स्वर्गीय बनवारी लाल दोहरे के घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी उसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए 352 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया साथ ही कन्नौज मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर होगा इस पर भी अपनी मंशा प्रकट की । उन्होंने महिलाओं को सम्मानित किया और कन्नौज की जनता को जनप्रतिनिधियों का साथ पड़कर अयोध्या दर्शन का न्यूता भी दिया समागम कार्यक्रम में सांसद सुब्रत पाठक ने जमकर सपा पर भड़ास निकाली तो वही राज्य मंत्री द्वारा योगी और मोदी की गारंटी की बात कही गयी। और यूपी के मुखिया ने बताया सपा ने मेडिकल कालेज का नाम बदला, हम फिर से बदलेंगे और आगे बताया बाबा साहब डॉoभीमराव अंबेडकर गवर्मेंट मेडिकल कालेज का नाम सपा सरकार ने बदल दिया। पता नहीं सपा के लोगों को क्यों चिड थी बाबा साहब के नाम पर लेकिन मै भरोसा दिलाता हूँ की मेडिकल कालेज का नाम फिर से बदला जायेगा।


















