उत्तराखंड

युवती ने अपने ही मित्र पर लगाया उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पंतनगर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,, उधमसिंह नगर जिले के अंतर्गत थाना पंतनगर में एक युवती ने अपने दोस्त पर उसकी फर्जी आईडी बना कर उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया की अगस्त 2023 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी गोविंद सिंह फर्तयाल नाम के एक युवक से दोस्ती हुई थी। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से दोनो की बातचीत भी हुई। पीड़िता के अनुसार अक्तूबर 2023 को आरोपी युवक द्वारा फोन कर उसे मिलने के लिए रुद्रपुर बुलाया गया था।आरोप है कि रुद्रपुर में गोबिंद उसे डरा धमका कर एक होटल में ले गया और धमकी देकर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता ने बताया कि फरवरी 2024 को भी आरोपी गोबिंद ने दुबारा मिलने और शाररिक संबंध बनाने के लिए कहा, तो पीड़िता ने इंकार कर दिया। मना करने पर आरोपी युवक द्वारा उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।
साथ ही आरोपी द्वारा उसके नाम से फर्जी आईडी बना कर उसकी अपत्तिजनक वीडियो उसके रिश्तेदारों और परिवार के लोगो को भेज दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पंतनगर पुलिस ने आरोपी गोबिंद सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की धारा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button