मोमिन कॉन्फ्रेंस द्वारा 50 बच्चों को एक साल की कोचिंग व टैबलेट फ्री-प्रदेश अध्यक्ष हसन आरिफ अंसारी

उत्तर प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस के पश्चिमी जोन सहारनपुर से सीतापुर तक के वर्किंग कमेटी के सदस्य व पोस्ट होल्डर की कॉन्फ्रेंस संपन्न
मेरठ – दिनांक 19 जनवरी आज मोमिन कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष हसन आरिफ अंसारी ने कि l वह मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री फिरोज अहमद अंसारी शामिल हुए
l इस अवसर पर बिरादरी के आर्थिक सामाजिक और राजनीति हालात पर गहन चर्चा हुई l विशेषण अतिथि के तौर पर श्रीमान इमरान अहमद अंसारी कार्यकारी अध्यक्ष ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री मुजीब खालिक साहब राष्ट्रीय सचिव श्री शाकिर अंसारी साहब ने शिरकत की । इस मौके पर उत्तर प्रदेश के 20 उन स्वर्गीय नेताओं को अंसारी रत्न अवार्ड से नवाजा गया जिन्होंने अंसारी समाज के लिए एवं उसके उत्थान के लिए बेपनाह कोशिश की है l इस अवसर पर वर्किंग कमेटी के साथ सदस्यों को उनके नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए l प्रस्ताव पास कर कौम से अपील की गई की मॉडर्न एजुकेशन को फर्स्ट प्रायरिटी के तौर पर लिया जाए l प्रदेश स्तर पर एक गाइडेंस सेंटर खोला जाएगा । जो बच्चों के शिक्षा से लेकर रोजगार तक समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेगा l प्रदेश अध्यक्ष हसन आरिफ अंसारी ने ऐसे 50 बच्चों को गोद लेने की घोषणा की जिनकी परसेंटेज हाई स्कूल इंटर में 94 से लेकर 99 तक है कॉन्फ्रेंस उनकी 1 साल की कोचिंग और एक टैबलेट उनको फ्री देगा l कॉन्फ्रेंस में तय किया गया कि मौजूदा दोनों में बुनकरों के साथ जो बिजली की समस्या चल रही है उसको सरकार के साथ बैठकर हल करने की कोशिश की जाएगी l राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी ने समाज के लोगों का आवाहन किया की हर समस्या का समाधान एजुकेशन से ही निकलेगा l उन्होंने समाज की एकता प्रबल देते हुए कॉन्फ्रेंस को मजबूत करने की अपील भी की l इस अवसर पर विशेष अतिथि श्री इमरान अहमद अंसारी एवं शाकिर अंसारी में अपने विचार व्यक्त किया l प्रदेश अध्यक्ष ने हसन आरिफ अंसारी ने मेरठ की टीम का शुक्रिया किया l हसन आरिफ अंसारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश मोमिन कॉन्फ्रेंस


















