मैक्स टॉप स्कॉलरशिप से सम्मानित हुये छात्र सच्चिदानंद वर्मा

शिवपुर के होनहार छात्र सच्चिदानंद वर्मा को मिली दोहरी स्कॉलरशिप,बढ़ाया क्षेत्र का मान ||
मेहनत का मिला इनाम सच्चिदानंद वर्मा को मैक्स टॉप से 6000 रुपये की स्कॉलरशिप ||
तीसरी कक्षा के छात्र ने किया कमाल, सच्चिदानंद वर्मा को शिक्षा में उत्कृष्टता का सम्मान ||
शिवपुर के सच्चिदानंद की प्रतिभा का जलवा,लगातार दूसरी बार स्कॉलरशिप से सम्मानित ||
नन्हे प्रतिभावान सच्चिदानंद वर्मा की बड़ी उपलब्धि,विद्यालय और परिवार में खुशी की लहर ||
वाराणसी :- शिवपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुर शिवपुर निवासी होनहार छात्र सच्चिदानंद वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैक्स टॉप की ओर से स्कॉलरशिप प्रदान की गई है | सच्चिदानंद वर्मा संत अतुलानंद रेजिडेंशियल अकैडमी होलापुर में तीसरी कक्षा में अध्ययनरत हैं और अपनी मेहनत व प्रतिभा के बल पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं | मैक्स टॉप द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप कार्यक्रम के अंतर्गत सच्चिदानंद वर्मा को पहली बार 1000 रूपये तथा दूसरी बार 5000 रूपये की स्कॉलरशिप देकर सम्मानित किया गया | इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है | सच्चिदानंद के पिता का नाम अजीत कुमार वर्मा तथा माता का नाम निधि वर्मा है |
सच्चिदानंद वर्मा ने इस सम्मान के लिए मैक्स टॉप के डायरेक्टर मिथुन मोदी और ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही उन्हें यह सफलता मिली है और आगे भी वे इसी तरह मेहनत कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे ||


















