फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

मेरी माटी मेरा देश के तहत हुए अनेक कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

मेरी माटी मेरा देश के तहत हुए अनेक कार्यक्रम

पुरातत्व विभाग ने पाली इंटर कॉलेज में कराई चित्रकला प्रतियोगिता

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद
नगर में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देवस कार्यक्रम के अंतर्गत अलग-अलग विद्यालयों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें प्रतियोगिता, नृत्य के साथ अन्य कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
पाली इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई आगरा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शहीदों को नमन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रवि मिश्रा के नेतृत्व में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इसमें पुरातत्व विभाग के अधिकारियों एवं विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक एवं अध्यापिकाओं ने छात्र छात्राओं को देश प्रेम एवं देश भक्ति के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता के विजयी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा छात्र छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ. राघवेंद्र सिंह यादव, डॉ. अजब सिंह, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय उरमुरा के छात्र-छात्राओं ने जिलामुख्यालय पर आयोजित मेरी माटी मेरादेश अभियान के तहत आयोजित मिनी मैराथन दौड़ में भाग लिया। जिसमें पाली इंटर कॉलेज,उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा एवं कोमल ओपन यूनिट के स्काउट ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आनंद बाबू , जिला सचिव डॉ. सहदेव सिंह चौहान ने प्रतिभाग करने वाले स्काउट गाइड एवं स्काउट मास्टर तथा विद्यालय प्रधानाचार्य का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही अन्य स्कूल, कॉलेजों में भी कार्यक्रम आयोजित किये गये।
 
 

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button