मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली कलश यात्रा

मेरी माटी मेरा देश के तहत निकाली कलश यात्रा
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
छिबरामऊ। विकास खंड छिबरामऊ अंतर्गत ग्राम पंचायत रौरी में मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी ललित कांत दुवे की अध्यक्षता में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । तथा प्रधान प्रज्ञा पाल,रोजगार सेवक अजय पाल, पंचायत सहायक अंशिका पाल, की मौजूदगी में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम मे प्राथमिक विधालय रौरी के अध्यापक व छात्रों ने भाग लिया तथा गाँव के सम्मानित लोगों ने आगे आकर गाँव में घर घर जाकर कलश यात्रा को सफल बनाया। और बताते चलें ग्रामीणों ने कलश में मिट्टी डाल कर नमन किया और ग्राम रौरी के पुष्प राज ने जानकारी देते हुए बताया की प्रत्येक घर से कलश में थोड़ी थोड़ी मिट्टी हम सभी को कलश में डालनी है। पूरे देशभर में अमृत कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके अंतर्गत भारत के सभी इलाके से लाखों लोग जुड़ेंगे। उन्होंने आगे बताया कि कलश के अंदर देश के अलग-अलग गांव से ली गई माटी होगी। जिसमें अलग-अलग पौधे का रोपण किया जाएगा। मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत कलशों को तैयार किया जाएगा।इसी क्रम में रौरी में सम्मानित लोग व महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।


















