करनाल-हरियाणा

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत गांव महमदपुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

सुमरीन योगी
करनाल

मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत गांव महमदपुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

करनाल, 8 सितम्बर। मेरी माटी मेरा देश अभियान की श्रृंख्ला में कुंजपुरा खंड के गांव महमदपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और गांव में घर-घर जाकर कलश में चावल व मिट्टी एकत्रित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को मेरी माटी-मेरा देश अभियान की महत्वता भी बताई गई। अभियान को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस संबंध में अधिकारी जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी रेनू सिलग ने बताया कि ग्राम स्तर 1 सितम्बर से 15 सितम्बर तक प्रत्येक गाँव में उत्सव के माहौल में घर-घर से मिटटी या चावल अमृत कलश में एकत्रित किए जाएंगे। इस दौरान ग्रामीणों को गाँव में सामूहिक पंच प्रण की शपथ दिलाई जाएगी और देश के प्रति अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीरों की गाथाएं दर्शाने के लिए स्कूल में शिलाफलकम लगाए जाएंगे तथा प्रत्येक गाँव में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर 3 अक्तूबर से 13 अक्तूबर तक कार्यक्रम आयोजित करते हुए सभी गांवों से आये हुए अमृत कलश की मिट्टी ब्लॉक स्तर पर एक अमृत कलश में एकत्रित की जाएगी तथा अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित करने के दौरान बड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हुए वीर शहीदों को याद किया जाएगा और भावी पीढ़ी को उनके बलिदान के प्रति प्रेरित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में एन.सी.सी., एन. एस. एस., स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों, आँगनबाड़ी सेविका, युवाओं एवं महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा।
जिला युवा अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तर 22 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक प्रदेश की राजधानी में ब्लॉक से आए अमृत कलशों को एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद इन अमृत कलशों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। इन अमृत कलशों को 30 अक्तूबर को विभिन प्रदेशों से आये हुए प्रतिनिधिओं द्वारा अपनी पारिवारिक वेशभूषाओं में गणतंत्र दिवस की परेड भांति, कर्तव्य पथ पर परेड करते हुए वीरों की याद में बनाये हुए अमृत वाटिका में समर्पण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हम सभी एक ही मिट्टी में पैदा हुए हैं। वह हम सभी के लिए पूजनीय है। मातृभूमि की रक्षा में वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर देश की सुरक्षा का दायित्व निभाकर अपनी माटी का कर्ज तो चुका दिया, किंतु अब हम सभी को दिए गए दायित्व का बखूबी निर्वहन कर माटी का कर्ज चुकाना है। ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का उद्देश्य देशवासियों में शहीदों की शहादत को नमन करना है और भविष्य में आजादी के परवानों से उदाहरण लेकर अपने जीवन में आत्मसात करना है। आज हम स्वतंत्रता की सांस इसलिए ले रहे हैं कि हमारे जवान प्रतिपल सीमा एवं जनता की सुरक्षा में लगे रहते हैं। इस मौके बड़ी संख्या में ग्रामवासी और बच्चे उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button