Uncategorized

मेरठ में बदमाशों व गो तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ एक बदमाश के पैर में लगी गोली, 12 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

मेरठ। मोदीनगर के तिबडा मानकी मार्ग पर शुक्रवार देर रात पुलिस व स्कूटी सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से 10 राउंड फायरिंग की गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पकड़ा गया बदमाश क्षेत्र में गो तस्करी करता था और उस पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सूचना मिली कि तिबडा बम्बा से मानकी रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर कुछ बदमाश गोकशी करने वाले हैं। सूचना मिलते ही मोदीनगर पुलिस व एसओजी टीम एसपी ग्रामीण को बदमाशों को पकड़ने के लिए भेज दिया गया। जब पुलिस मानकी तिबडा मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच स्कूटी सवार एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवावी फायरिंग की। दोनों ओर से दस राउंड फायरिंग हुई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। सीओ मोदीनगर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम आस मोहम्मद पुत्र अता हुसैन निवासी समर गार्डन थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ बताया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button