Uncategorized

आर एस एस के विद्यार्थी विभाग के आह्वान पर प्रान्त से प्रस्तावित” भारत माता वंदन” कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क थाना नांगल क्षेत्र से नासिर मंसूरी

बिजनौर । जनपद के थाना नांगल क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विद्यार्थी विभाग के आह्वान पर प्रान्त से प्रस्तावित”भारत माता वंदन” कार्यक्रम का आयोजन राजा भरत सिंह इंटर कालेज नांगल सोती में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक कावेन्द्र सिंह व संचालन खण्ड विद्यार्थी प्रमुख केशव जी द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग संघचालक श्रीमान महेश पाल जी ने कहा ” भारत की इस पावन भूमि को हमने मां माना है अतः इसका वंदन करना हमारा मूल धर्म व कर्तव्य तो है ही एवं इसकी शोभा बढ़ाने वाले जल ,जंगल,जन्तुओं की रक्षा व संरक्षण करना भी हमारा प्रमुख कर्तव्य है। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव जी, धर्म जागरण विभाग से शिवध्यान जी, विद्यालय कोषाध्यक्ष राघव प्रताप जी,जिला सह कार्यवाह गगन जी , विद्यार्थी विस्तारक अभिषेक जी, सत्यपाल जी, पंकज जी, अतुल जी, सुधीर भुईयार जी, विरेन्द्र शर्मा जी, ओंमकार आजाद जी आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button