Uncategorized

छात्र छात्राओं को अंक तालिका में अनुपस्थित दिखाए जाने के संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री तथा यूपी सरकार को अवगत कराया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल
नजीबाबाद। कॉलेज के छात्र छात्राओं को परीक्षा देने के बावजूद उन्हे अनुतीर्ण दिखाए जाने की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री भारत सरकार तथा उत्तर प्रदेश सरकार को की गई है। आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने उच्च शिक्षा मंत्री भारत सरकार तथा मुख्य्मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजिए एक शिकायती पत्र में कहा कि नगर में मौजूद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध साहू जैन डिग्री कॉलेज नजीबाबाद में वर्ष 2021-22 में बी कॉम फाइनल के 20 से ऊपर छात्र छात्राओं को परीक्षा देने के बावजूद अंक तालिका में अनुपस्थित दिखा दिया है शिकायत में बताया गया है कि यह एक भारी चूक है तथा अच्छा छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ की गई है और वह अवसाद में है। आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा कि छात्र-छात्राएं इस कारण आगामी किसी परीक्षा में भी नहीं बैठ सकते हैं और जो कि उनके भविष्य को खुलेआम खिलवाड़ है लगभग 2 माह बीत जाने के बावजूद भी उनका सही परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया। उच्च शिक्षा मंत्रालय ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश उपसचिव उच्च शिक्षा भारत सरकार नई दिल्ली भैरव दत्त को दिए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button