उत्तराखंडखबरों की खबर

मुख्यमंत्री ने तीर चलाकर किया 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का उद्घाटन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 का माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा पुलिस लाइन, देहरादून में भव्य शुभारंभ किया गया।

मुख्तार मोहसिन, DIG/निदेशक यातायात एवं सचिव, आयोजन समिति अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत कर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सभी टीमों को शुभकामनाऐं दी।

महानिदेशक अशोक कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि अखिल भारतीय पुलिस खेल- अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) द्वारा समन्वित किए जाते हैं और विभिन्न खेलों के लिए हर साल आयोजित किये जाते हैं। इन खेलों का इतिहास लगभग 70 साल पुराना है। अखिल भारतीय पुलिस खेलों का पहला संस्करण 1951 में आयोजित किया गया था। तीरंदाजी को वर्ष 2013 से AIPSCB द्वारा वार्षिक पुलिस खेलों की सूची में शामिल किया गया था।

मुझे आप सभी को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि उत्तराखंड पहली बार ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी चौंपियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है। हालांकि इससे पूर्व भी उत्तराखंड पुलिस ने वाटर स्पोर्ट्स, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और एथलेटिक्स की सफलतापूर्वक मेजबानी की है। ऑल इंडिया स्पोर्ट्स की किसी भी प्रतियोगिता का आयोजन करवाना एक बड़ी जिम्मेदारी का काम होता है। 14 से 19 दिसंबर कुल 6 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 26 प्रदेशों एवं केंद्र शासित प्रदेशों एवं पैरामिलिट्री की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिसमें कुल 316 प्रतियोगी हैं।

हमारा पूरा प्रयास है कि सभी प्रतियोगियों को उत्तराखंड में प्रवास के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं दी जाएं। इसके लिए हमारी टीम ने बहुत प्रयास किए हैं। हमें भी उम्मीद करते हैं कि इस बार की प्रतियोगिता में देहरादून की पुलिस लाइन कुछ नए रिकॉर्ड्स की भी साक्षी बने।

माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीi ने प्रदेश में भर्तियों में खेल कोटा पुनः प्रारंभ करने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न राज्यों एवं पुलिस बलों से पहुंचे तीरंदाज खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत की धरती तीरंदाजी जैसी अनेकों खेल विधाओं की जननी रही है। भारतीय संस्कृति में धनुर्विद्या एक प्रमुख खेल होने के साथ साथ युद्ध कला की एक प्राचीन विधा रही है। उन्होंने कहा कि देहरादून भी महान धनुर्धर गुरु द्रोण की तपस्थली रही है इस प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून में होना अपने आप में गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में हमारे युवाओं द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया जा रहा है। खिलाड़ियों की प्रतिभा और प्रदर्शन 21वीं सदी में विश्व स्तर पर भारत की लगातार बढ़ती क्षमता को प्रदर्शित करते हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समृद्ध खेल संस्कृति का विकास हो रहा है जिसका प्रमाण हमारे खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न खेलों के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे ऐतिहासिक प्रदर्शन हैं। प्रदेश में नई खेल नीति को लागू कर दी गई है, इस खेल नीति में खिलाड़ियों के उन्नयन और उनके बुनियादी सुविधाओं के लिए व्यवस्था की गई है।

11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की 26 टीमें (आन्ध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तिसगढ़, हरियाणा, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, झारखण्ड, महाराष्ट्र, मनिपुर, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नागालैण्ड, गुजरात, उत्तराखण्ड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, एसएसबी एवं असम राइफल्स) हिस्सा ले रही हैं। 6 दिवसीय चैंपियनशिप (14 से 19 दिसम्बर, 2022) में 316 पुरुष और महिला तीरंदाज तीरंदाजी की विभिन्न श्रेणियों- रिकर्व, कंपाउंड और भारतीय वर्गों एवं रैंकिंग सहित पदक/व्यक्तिगत/टीम और मिश्रित आदि स्पर्धाओं में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतिभाग कर रहे हैं- अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राजस्थान के पुलिस उपाधीक्षक रजत चौहान, ईशम्बी देवी, हिमानी बोरा, भाग्यवती चानू, प्राची सिंह, सर्वेश पारिख, आशारानी, पवन खालको, आदि।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button