उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने 1लाख रुपये पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की

उत्तराखंड देहरादून आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक ने 1लाख रुपये पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा की
पिछले दिनों देहरादून रेस कोर्स में एक बड़े व्यापारी को बंधक बनाकर लाखों की लूट करने वाले उत्तर प्रदेश व दिल्ली के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी सुशील गुज्जर सहित गैंग के 04 अपराधियों को उत्तराखंड पुलिस ने मेरठ और देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
अभियुक्तो के पास से 4 पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूट की नकदी, 12 लाख की बेशकीमती घड़ियां, लूटी गई कार, लाइसेंसी पिस्टल सहित घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मोस्ट वांटेड सुशील गुज्जर की गिरफ्तारी पर उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस टीम को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की है इस घोषणा से पुलिस कर्मियों का मनोबल भी बड़ा है क्योंकि आला अधिकारी से मिला सम्मान और इनाम पाकर पुलिसकर्मी भी गदगद हुए


















