उत्तरप्रदेश

मुख्तार अंसारी के निकट सहयोगी कई अभियोगों में सहअभियुक्त रहे राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार-

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मऊ । माफियाओं और उनके गुर्गो के विरूद्ध जनपद मऊ पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 18.10.2023 को माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह आईएस 191 के सहयोगी तथा मुख्तार अंसारी के साथ कई मुकदमों में सहअभियुक्त, थाना सरायलखंसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 368/23 धारा 341,386,387,504 भादवि0 में वांछित अभियुक्त राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह पुत्र रामवृक्ष सिंह निवासी खरगजेपुर थाना सरायलखंसी जनपद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम खरगजेपुर के प्रधान बृजेश सिंह से उक्त अभियुक्त राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह तथा उनके भाई उमेश सिंह द्वारा जान की धमकी देकर एक लाख रूपये की रंगदारी मांगी गयी थी जिसके सम्बन्ध में उक्त अभियोग बृजेश सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत करवाया गया था। जिसमें आज राजेश सिंह उर्फ राजन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button