खबरों की खबरन्यूज़बिजनौर-उत्तरप्रदेश

महिला को उलटी आने पर बैंडेज व रुई निकली तो परिजनों के उड़े होश

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बिजनौर। पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने महिला के पेट में बेंडेज व रुई छोड़ दी। जिससे महिला की तबियत बिगड़ती चली गई। महिला को उलटी आने पर बैंडेज व रुई निकली तो परिजनों के होश उड़ गये। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। परिजनों ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।

स्योहारा थाना क्षेत्र के गाँव टांडा गुरदासपुर निवासी निर्मला (35) पत्नी राजीव कुमार ने पांच माह पूर्व मुरादाबाद रोड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास स्थित नेशनल हेल्थ केयर अस्पताल पर पित्त की थैली का आपरेशन कराया था। महिला के परिजनों का कहना है कि आपरेशन के बाद से निर्मला की तबियत और अधिक खराब होती चली गई। तबियत बिगड़ने के कारण जब शनिवार को उलटी आई तो उलटी के दौरान महिला के पेट से लगभग एक मीटर लंबी बेंडेज व रुई निकली। जिसे देखकर परिजन स्तभ्त रह गये। इसके बाद उसके परिजन महिला को लेकर नेशनल हेल्थ केयर अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक पर ऑपरेशन के दौरान पेट में बेंडेज व रुई छोड़ने का आरोप लगाते हुये जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही अक्षम्य है क्योंकि इससे निर्मला की जान भी जा सकती थी। परिजनों ने मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से करने की बात कही है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button