मैनपुरी-उत्तरप्रदेशखबरों की खबर

महिंद्रा कार की टक्कर से जायलो कार पलट गयी कार में फंसे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से सुबोध कुमार की रिपोर्ट

मैनपुरी/ बेवर- उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के बेवर में रविवार दोपहर थाना क्षेत्र के एनएच 91 पर ग्राम पर बझेरा के सामने महिंद्रा कार की टक्कर से एक जायलो कार पलट गई। कार पलटने से उसमें सवार महिला से शशि श्रीवास्तव गंभीर रूप से जख्मी हुई है वहीं चालक गगन को भी चोट आई है। टक्कर लगने के बाद कार लगभग 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। कार में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने शीशा तोड़ कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर भेजा जहां घायल शशि श्रीवास्तव 55 वर्ष को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शशी श्रीवास्तव के सीधे हाथ, पैर व कंधे पर गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी देते हुए ब्रज भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि वह अपनी पत्नी शशी श्रीवास्तव, बहनोई हृदय नारायण, बहन उमा देवी, चालक गगन व पौत्र शिव के साथ अपनी पुत्री के घर मैनपुरी से वापस अपने घर नौली थाना छिबरामऊ लौट रहे थे। बझेरा के सामने एनएच 91 पर पीछे की ओर से आ रही महिंद्रा एसयूवी 3 ओ ओ कार ने टक्कर मार दी। जिसमें उनकी कार पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को साइड करा रास्ता सुचारू कराया। टक्कर मारने वाली कार महिंद्रा टक्कर मारकर डिवाइडर पर चढ गई।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button