काशीपुर-उत्तराखण्ड़

महाशिवरात्रि पर भक्तो ने किया बम बोले के जयकारों के साथ जलाभिषेक

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल भरकर लाने वाले कांवरियों व अन्य शिवभक्तों ने बम भोले के जयकारों के बीच चैती परिसर स्थित श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंच कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसके अलावा नगर के सभी शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
गुरुवार रात बारह बजे के बाद से आरंभ हुआ जलाभिषेक का क्रम शाम तक जारी रहा। मोटेश्वर महादेव मंदिर में शिवभक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। इसके अतिरिक्त शिवभक्तों ने मौहल्ला पक्का कोट स्थित श्री नागनाथ मंदिर, जसपुर खुर्द स्थित श्री बांसियो वाला शिव मंदिर, श्याम पुरम स्थित हरिशंकर मंदिर समेत विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। उधर, चैती परिसर में महाशिवरात्रि पर्व पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन पहुंचे, जिन्होंने खानपान का लुत्फ उठाने के साथ ही खरीदारी भी की। झूलों व मनोरंजन के साधनों पर बच्चों की भीड़ उमड़ रही है। मेला शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस नजर आया।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button