काशीपुर-उत्तराखण्ड़

मतदान दिवस पर खुली रहेंगी स्वास्थ्य सेवाए,नही होगी कोई असुविधा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में होने वाले मतदान के दिन 19 अप्रैल शुक्रवार को प्रदेश के सभी राजकीय अस्पताल और मेडिकल कॉलेज खुले रहेंगे। डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारियों की रोटेशन में ड्यूटी लगेगी, जिससे वे मतदान का प्रयोग कर सकें। इस संबंध में सचिव स्वास्थ्य डाॅ. आर राजेश कुमार ने आदेश जारी किए है। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों व आम लोगों की सुविधाओं को देखते हुए मतदान के दिन मेडिकल कालेज और अस्पताल खुले रखने का फैसला किया है।

स्वास्थ्य सचिव ने सभी अस्पतालों और मेडिकल कालेज को निर्देश दिए कि इस तरह की व्यवस्था बनाई जाए, जिससे मरीजों और जनता को कोई असुविधा भी न हो और डाक्टर और मेडिकल स्टाफ मतदान में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों, अस्पतालों और जिला अस्पतालों को खुला रखने के आदेश दिए हैं। मतदान के दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और आम लोगों को भी स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके, इसके लिए राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान के लिए समय दिया जाएगा। सभी कर्मचारी मतदान करें, इसके लिए चिकित्सा इकाई के चिकित्सा अधीक्षक या नियंत्रक अधिकारी की ओर से कर्मियों के मतदान को लेकर रोटेशन तैयार किया जाएगा।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button