स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

मणिपुर में चल रही हिंसा पर अखिल भारतीय किसान सभा ने जताया रोष,सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मणिपुर में चल रही हिंसा पर अखिल भारतीय किसान सभा ने जताया रोष, सौंपा ज्ञापन


स्योहारा।मणिपुर में चल रही जातिवाद की हिंसा पर जहां देश भर में उबाल है तो वहीं आज अखिल भारतीय किसान सभा ने भी इस बाबत रोष जताते हुए स्थानीय ब्लाक परिसर में धरना दिया और एक ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी राम कुमार को सौंपते हुए राष्ट्रपति को भेजकर हिंसा को रोकने और मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग उठाई है।
ज़्यादा जानकारी देते हुए ज़िला मंत्री फरीद अहमद व कामरेड इसरार ने बताया कि मणिपुर में पिछले 3 माह से हिंसा चल रही है जो कि पूरे देश के लिए गहरी चिंता का विषय है जातिवाद के नाम पर चल रही इस हिंसा को रोकने के लिए मणिपुर की भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल साबित हो रही है,क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प है खबरो के मुताबिक इस हिंसा में जहां सेकड़ो जान चली गयी है तो हज़ारो लोग शिविरों में रहने को मजबूर है,इसके अलावा वहां से ऐसी कई ख़ौफ़नाक वीडियो सामने आ रही है जिसमे महिला वर्ग का शर्मनाक उत्पीड़न हो रहा है,इसलिए हमने आज दिए इस ज्ञापन में राष्ट्रपति से मांग की है कि म मणिपुर के मुख्यमंत्री को तुरन्त बर्खास्त किया जाए , मणिपुर के राज्यपाल को तुरन्त वापस बुलाया जाए,जांच कमेटी गठित करते हुए सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, नागरिकों को सम्मान पूर्वक रहने का अधिकार दिया जाए,राज्य में शांति व्यवस्था का पूर्ण इंतज़ाम कराने जैसी मुख्य मांगे की गई है।
साथ ही धरने में राष्ट्रीय जनहित संघर्ष पार्टी ने भी धरने में सहयोग दिया।
इस मौके परकॉमरेड इसरार अली,कामरेड,फरीद अहमद,कामरेड,इंद्र कुमार शर्मा,कामरेड तय्यब,अनवार, जाबिर,के अलावा एड,जफर,किश्वर जहां,ज़हीर अंसारी आदि भी मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button