अपराधउत्तरप्रदेश

मजार पर जियारत करने आई महिला से गैंगरेप, बेहोशी की हालत में रेलवे क्रासिंग के पास छोड़कर भागे

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ागांव स्थित साहबाबा मजार पर जियारत करने आई थी महिला

घर छोड़ने के नाम पर कार में बैठाया और झाड़ी में ले जाकर किया दुष्कर्म

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील क्षेत्र के बड़ागांव स्थित साहबाबा मजार पर गुरुवार को जियारत करने पहुंची 35 वर्षीया महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। महिला रात करीब 10 बजे नगर के रेलवे क्रासिंग के पास बेहोशी की हालत में मिली। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया। महिला सरपतहां थाना क्षेत्र की रहनेवाली बताई गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने बताया कि वह गुरुवार को बड़ागांव स्थित रौज़े पर जियारत करने आई थी। देर शाम को चार पहिया वाहन से आए तीन अज्ञात लोगों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर अपने वाहन में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद वह उसे पास की झाड़ियों में ले गये। उन्होंने उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया और सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की।
पिटाई से उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। महिला ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपित उसे कार से लाकर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब महिला को देखा उसे अस्पताल पहुंचाया। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button