उत्तरप्रदेश

भू माफिया दूधनाथ सिंह व दो बेटे ओपेन्द्र सिंह व, सिलेन्द्र सिंह, दूध नाथ सिंह के छोटा भाई,राकेश कुमार व, उसके दो बेटे आशुतोष उर्फ़ दीपू, अनीस उर्फ़ अन्नू व, प्रधान पवन कुमार पटेल द्वारा पुस्तैनी भूमि को मिल कर कराया जा रहा है कब्जा

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

जिला जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र का एक मामला प्रकाश मे आया है जी आप को बता दे की जिला जौनपुर के जलालपुर थाना क्षेत्र मे मेघपुर पुर गांव मे जमीन कब्ज़ा करने का मामला सामने आया है जी आप को बताते चले की जय प्रकाश पटेल, व किशन पटेल और रीता विश्वकर्मा की पुस्तैनी जमीन को विपक्षी दूधनाथ सिंह व राकेश कुमार सिंह द्वारा भूमि आराजी सं० 452/747 को थाना जलालपुर व लेखपाल हिमांशु की मदद से जमीन को कब्जा किया जा रहा है आप को बता दे की दिनांक 15.11.2023 को रात्रि लगभग 9 बजे करीब किशन पटेल के घर थाना जलालपुर के थाना प्रभारी राजेश यादव समेत लगभग 8 पुलिसकर्मी आये और किशन पटेल का नाम लेकर बुलाने लगे किशन पटेल की पत्नी ने कहा वो घर पर नहीं है तो जलालपुर थाना प्रभारी राजेश यादव ने कहा दूसरे दिन जमीन का कागज लेकर थाने पर आना, किशन पटेल थाना-जलालपुर प्रभारी राजेश यादव जी के आदेश का पालन करते हुए अपना काम छोड़कर अगले दिन थाने पर पहुंचा करीब दोपहर 12 बजे अपने चाचा शिव प्रसाद (किशन पटेल के साथ थाना पहुंचे) किशन पटेल ने अपना जमीन का कागज जब थाना प्रभारी राजेश यादव को दिखाने पहुंचा तो थाना प्रभारी राजेश यादव ने माँ बहन की गाली देते हुए तीनों लोगों को हवालात में बन्द कर दिया और जलालपुर थाना प्रभारी राजेश यादव ने माँ-बहन की गाली देते हुए बोले कि साले,अगर उस जमीन को नहीं छोड़ेंगे तो तुम लोगों को गाजा में ऐसा मुकदमा लादेंगे की सारी जिन्दगी जेल में सड़ते रहोगे।
जलालपुर थाना प्रभारी राजेश यादव ने साफ शब्दों में कहा कि तुम लोग चाहे मुख्यमंत्री के यहां जाओ, चाहे विधायक के यहां जाओ, हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता और यह भी कहा कि कोई भी कागज भेजोगे तो आयेगा हमारे थाने पर ही। उसके बाद तुम लोगो को हम गांजा में भेज देंगे जेल । जितना भी हाथ पैर मारना है मार लो, तुम्हारी जमीन दूधनाथ सिंह व राकेश कुमार सिंह को ही मिलेगा, नहीं आप लोग सुलहनामा कर लो, नहीं तो बहुत बुरा होगा।

किशन पटेल, व, जय प्रकाश ने कहा कि जब हमारी जमीन का आराजी से 452/747 है तो आप कहते हैं कि तुम्हारी जमीन पर कोर्ट से मुदकमा हुआ है। इस पर आप गाय भी नहीं बांध सकते हो। जब हमने जलालपुर थाना प्रभारी व लेखपाल से कहा कि अगर हमारे जमीन से 452/747 पर मुकदमा है तो कागज दिखाया जाये , तो माँ-बहन की गाली देकर भगा दिये जाता है और जलालपुर थाना प्रभारी राजेश यादव व लेखपाल हिमांशु एस०डी०एम० केराकत को आबादी की जमीन पर आरजी संख्या 457 का मुकदमा दिखाकर हमारे जमीन पर हम लोगो को विवादित दिखाकर भगा दिया जा रहा है और दूधनाथ सिंह हमारी जमीन पर आराजी संख्या 452/747 को कब्जा करने के लिए हमारी जमीन पर बंधे खूंटे से गाय को लाठी-डंडा से मारकर उसे भगा दिया। ज़ब पीड़ित थाना दिवस पर गए तो लेखपाल ने साफ शब्दों मे कह दिया को कोर्ट मे बिचारधीन मामला है पीड़ितों को गुहार लगाने लखनऊ पहुंची उत्तर प्रदेश सरकार जनता दरबार मे

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button