देहरादून-उत्तराखण्ड़

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट का नारेबाजी के साथ पुतला दहन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


देहरादून- 19 सितंबर 2023

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के द्वारा कांग्रेस के विधायक मदन सिंह बिष्ट का नारेबाजी के साथ पुतला दहन कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहां की कांग्रेस के विधायक द्वारा हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के प्रति जो अपमान जनक टिप्पणी कही है वह कांग्रेस के विधायक और कांग्रेस पार्टी को शोभा नहीं देती इस प्रकार की टिप्पणी का भारतीय जनता पार्टी और महानगर कड़ा विरोध करता है निंदा करता है ऐसे विधायक को जिन्होंने अपनी गरिमामई पद को धूमिल किया उनको अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही जिस प्रकार कांग्रेस के विधायक के द्वारा सरकारी कर्मचारी को उसके घर पर जाकर धमकाने की कोशिश की साथ ही उसके परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया उसके लिए उस पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

कार्यक्रम में महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना बागड़ी युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट महानगर मंत्री युवा मोर्चा प्रभारी संकेत नौटियाल तरुण जैन आशीष शर्मा राजेश बडोनी रंजीत सेमवाल अक्षत जैन सूरज विपिन खंडूरी प्रीतम शाह वैशाली बंसल तरुण चमोली शशांक गोसाई सचिन नितिन मिश्रा चंद्र सागर उनियाल प्रियांशु थापा आकाश सिंह रिशु चौरसिया सुषमा कुकरेती आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button