भाजपा की स्नेह संवाद यात्रा पहुंची महुवाखेड़ा,हर्षो उल्लास के साथ हुआ स्वागत

काशीपुर। विधानसभा बाजपुर के महुआखेड़ा गंज मंडल में ग्राम परमानंदपुर, चापट, महुआखेड़ागंज में अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बुधवार को पहुंची अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 140 करोड़ देशवासियों को साथ लेकर देश एवं प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं से सब का विकास कर रहे हैंइसमें देश में रहने वाला हर व्यक्ति देशभक्त होना चाहिए। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री राजेश कुमार ने कहा कि अल्पसंख्यक स्नेह यात्रा बाजपुर विधानसभा में घूम कर केंद्र एवं प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाएं अल्पसंख्यक समाज के बीच में साझा कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तहत कार्य कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा इंतजार हुसैन ने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश के अंदर मजबूती से कार्य कर रहा है। वहां पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा गुलाम मुस्तफा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश महामंत्री मोर्चा महमूद हसन, प्रदेश उपाध्यक्ष मोर्चा परवेज आलम, प्रदेश मंत्री मोर्चा अजीज खान,मंडल अध्यक्ष फारूख खान इब्राहिम शेख, यासीन शेख, योगेश कुमार, जमशेद आलम आदि मौजूद रहे।






