काशीपुर-उत्तराखण्ड़

भाजपा की जीत के बाद होगा काशीपुर का ऐतिहासिक विकास:दीपक बाली

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड,,,,,भाजपा से मेयर पद के उम्मीदवार दीपक बाली ने बड़े ही सादगी के साथ पार्टी पदाधिकारियोंऔर अपने कुछ समर्थको के साथ नामांकन किया। मां मनसा देवी शोभायात्रा के प्रबंधक विकास शर्मा खुट्टू के दुखद स्वर्गवास के कारण नामांकन जुलूस नहीं निकाला।


इससे पूर्व होटल अनन्या में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें दीपक वाली को मेयर पद का टिकट मिलने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जीत का भरोसा दिलाया। श्री बाली ने भी सभी का हृदय की गहराइयों से स्वागत किया और केंद्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व तथा प्रदेश के युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। श्री बाली ने शहर की जनता को आश्वस्त किया कि उसने एक बार मौका दिया तो प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में काशीपुर का ऐसा विकास करूंगा कि जनता ने सोचा भी नहीं होगा। मैं भलीभांती विकास करना और कराना जानता हूं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट है, और इस बार नगर निकाय चुनाव में काशीपुर की देवतुल्य जनता के द्वारा भारतीय जनता पार्टी की चुनावी जीत ऐतिहासिक होगी।

Sylhet त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि हम सब एक थे और हैं। मेयर चुनाव जीतने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी ने हमें एक युवा और कर्मठ उम्मीदवार दिया है लिहाजा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मिलकर अपने इस युवा उम्मीदवार दीपक बाली को चुनाव लड़ाएगे और जीत के पिछले रिकॉर्ड टूटेंगे। प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि भाजपा काशीपुर में पहले से भी बड़ा इतिहास रचने जा रही है और दीपक बाली अपनी चुनावी जीत के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे। पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि दीपक बालीअपने व्यवहार के चलते जनता के दिलों में वास करते हैं उन्हें काशीपुर की जनता भारी वोटो से चुनाव जिताने के लिए तैयार बैठी है जो विपक्षी दलों के बहकावे में नहीं आएगी। पार्टी के काशीपुर निकाय प्रभारी पूर्व राज्य मंत्री तरुण बंसल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बात का ध्यान रखें पार्षद पद के उम्मीदवार अपने साथ-साथ मेयर के लिए भी वोट मांगे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मोहन बिष्ट ने किया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गिरीश चंद्र तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल रजत सिद्धू चिम्मनलाल छाबड़ा अनिल शर्मा अश्वनी छाबड़ा प्रशांत पंडित अर्जुन सिंह अजय टंडन सुधा शर्मा निपेंद्र चौहान राहुल पैगिया राहुल कश्यप बबली बजाज राकेश अग्रवाल अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन सुधा शर्मा वैशाली गुप्ता अनिल महेंद्र खुराना जसवीर सिंह सैनी रवि पाल श्याम अरोरा सरदार जसवीर सिंह राजकुमार सेठी लवीश अरोरा मुकेश चावला बबलू सिंह मनीष चावला हर्ष बाली अमन वाली सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नामांकन से पूर्व दीपक बाली ने मोटेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर माथा टेका।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button