मुम्बई सिटी एफसी की डिफेंस और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के हमलों के बीच होगा मुकाबला
मुम्बई, 30 दिसंबर: मुम्बई सिटी एफसी आज मुम्बई फुटबॉल एरिना में शाम 7:30 बजे खेले जाने वाले इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 मुकाबले में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की मेजबानी करेगी।
मुम्बई सिटी एफसी 12 मैचों में पांच जीत, पांच ड्रा और दो हार से 20 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी 12 मैचों में पांच जीत, तीन ड्रा और चार हार से 18 अंक लेकर तालिका में छठे स्थान पर है। आइलैंडर्स अपने पिछले पांच मैचों में से तीन जीतने के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे, जबकि हाईलैंडर्स ने इसी अवधि में दो मैच जीते हैं और दो हारे हैं।
इस सीजन में हाईलैंडर्स ने 26 गोल किए हैं, जो मैरिनर्स के बराबर हैं और बेंगलुरू एफसी (27 गोल) से पीछे हैं। मुम्बई सिटी (15) ने चौथा सबसे कम बार गोल किए हैं। आइलैंडर्स ने मजबूत डिफेंस दिखाते हुए पांच क्लीन शीट रखी हैं और अब तक 13 गोल खाए हैं, जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने दो क्लीन शीट के साथ 20 गोल खाए हैं।
आइलैंडर्स की घरेलू मजबूती
- घरेलू दबदबा: आइलैंडर्स ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड (19 जनवरी, 2023 को 4-0 और 12 मार्च, 2024 को 4-1) के खिलाफ अपने पिछले दो घरेलू मैचों में से चार-चार गोल किए हैं।
- डिफेंसिव फॉर्म: मुम्बई सिटी एफसी ने अपने पिछले चार आईएसएल मैचों में क्लीन शीट रखी है, जिनमें से तीन में जीती है।
हाईलैंडर्स का घर से बाहर प्रदर्शन
- सकारात्मक बाहरी रिकॉर्ड: नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी अपने पिछले पांच अवे मैचों (दो जीत, दो ड्रा) में से केवल एक में हारी है। इस दौरान उन्होंने 12 गोल किए हैं।
- तेज-तर्रार शुरुआत: हाईलैंडर्स ने इस सीजन में मैचों के शुरुआती 15 मिनट में सबसे ज्यादा आठ गोल किए हैं। लेकिन कमजोर डिफेंस के कारण इस अवधि में चार गोल खाए भी हैं।
आमने-सामने
आईएसएएल दोनों टीमों के बीच 20 मुकाबलों में मुम्बई सिटी एफसी बार 11 जीती है, जबकि नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी ने पांच मैच जीते हैं। चार मैच ड्रा रहे हैं।
कोच कॉर्नर
“विरोधियों को मौके देना बंद करने होंगे”
आइलैंडर्स के चेक हेड कोच पीटर क्रेटकी ने कहा कि उनकी टीम को उन प्रक्रियाओं का लगातार पालन करने की जरूरत है जो वो करती आ रही है।
उन्होंने कहा, “हमें अच्छा खेलना होगा, मजबूत डिफेंडिंग करनी होगा। स्थानापन्न खिलाड़ियों को भी अच्छा खेलना होगा। हमें विरोधियों को मौके देना बंद करने होंगे।”
“अपनी योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है”
हाईलैंडर्स के स्पेनिश हेड कोच जुआन पेड्रो बेनाली ने कहा कि टीम को अपनी खेल शैली पर डटे रहना होगा।
उन्होंने कहा, “हर मुकाबला बिल्कुल अलग होता है। मुम्बई सिटी के पास अलग खिलाड़ी और खेलने की शैली है। हमें अपनी शैली और अपनी गेम प्लान पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।”
प्रमुख खिलाड़ी एवं उपलब्धियां
- नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के बुआनथांगलुन सामटे ने अपने आखिरी मैच (23 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद एफसी के खिलाफ) में 14 क्रॉस किए, जो इस सीजन में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अधिक है। उनकी क्रॉस सटीकता दर 38.3% है।
- नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के जितिन एमएस एक असिस्ट करते ही फेडरिको गैलेगो (2020-21) की बराबरी कर लेंगे, जिनके नाम हाईलैंडर्स के लिए एक सीजन में छह असिस्ट का रिकॉर्ड है।
- मुम्बई सिटी एफसी के टिरी के द्वंद जीतने की दर इस सीजन में 72.2% है। उन्होंने चेन्नइयन एफसी के खिलाफ अपने आखिरी मैच में सभी नौ द्वंद जीते।
आईएसएल फैंटेसी
मेहताब सिंह (5.6 करोड़) ने इस सीजन में 85 फैंटेसी अंक पाए हैं
अलाएद्दीन अजारेई (8.3 करोड़) ने 2024-25 में 94 फैंटेसी अंक जीते हैं
इंडियन सुपर लीग का लाइव स्ट्रीम जियोसिनेमा (अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और मलयालम) पर मुफ़्त में किया जाएगा और स्पोर्ट्स18 – 3 (अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और मलयालम), एशियानेट प्लस (मलयालम) पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स 18 – 1, स्पोर्ट्स 18 – 2, स्पोर्ट्स 18 – खेल और स्टार स्पोर्ट्स 3 भी चुनिंदा आईएसएल मैचों का सीधा प्रसारण करेंगे।


















