उत्तरप्रदेशखबरों की खबरन्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

भाई बहन को आधा दर्जन युवकों ने किया घायल युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर विकास सिंह

स्योहारा-। अपनी बहन को शादी समारोह से घर छोड़ने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे युवक के साथ आधा दर्जन दबंगो ने लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक की और से पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना स्योहारा के गाँव खेड़ी जट के रहने वाले चांद पुत्र नन्हे का आरोप है कि वह अपनी बहन को शाहपुर खेड़ी में शादी में से ग्राम कल्ला खेड़ी छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। शाहपुर खेड़ी की नहर वाले पुल के पास एक स्विफ्ट गाड़ी जिसमें चार पांच व्यक्ति सवार थे जो शाहपुर खेड़ी के पियूष चौहान पुत्र भीष्म चौहान, आंचल पुत्र भीष्म चौहान व मयंक पुत्र ना मालूम, रिंकू कुमार पुत्र नामालूम, पाली पुत्र नामालूम, फुरकान पुत्र नामालूम पुल से गुजरते समय गाड़ी आपस में लगने पर कहासुनी हुई, जिससे इन्होंने एकदम से लाठी-डंडे निकालकर चांद के सिर पर वार किया, जिससे वह बेहोश हो गया तथा पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों द्वारा उसकी बहन रिहाना के साथ भी मारपीट की। पीड़ितों द्वारा अपने बचाव में अपने परिवार वालों को फोन किया तो इंतजार पुत्र शहाबुद्दीन महबूब पुत्र नजरे हसन महफूज पुत्र महबूब आलम आ गए। पीड़ित ने बताया कि हमें बचाने आये मेरे परिवार के लोगो के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की तथा मोटरसाइकिल भी तोड़ दी। शोर मचाने पर गांव वाले मौके पर आ गए। जिन्हें देखकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वही पीड़ित द्वारा थाना स्योहारा पर शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं स्योहारा थाना अध्यक्ष राजीव चौधरी ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button