बीस हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार

आईरा न्यूज़ न्यूटवर्क मैनपुरी से सुबोध कुमार की रिपोर्ट
मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिछिया रोड पर 20000 के इनामी महिपाल उर्फ नेपाली बदमाश को कोतवाली पुलिस और बिछवा थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया मैनपुरी कोतवाली पुलिस और बिछवा थाना पुलिस संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग कर रही थी चेकिंग के दौरान महिपाल उर्फ नेपाली जो अडूपुरा का रहने वाला है वहां से निकला पुलिस ने आरोपी अभियुक्त को रोकने की कोशिश की वह नहीं रुका और उसने पुलिस के ऊपर गोली चला दी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर कर दिया जिससे आरोपी अभियुक्त के पैर में गोली लगी गोली लगने से आरोपी अभियुक्त मौके पर गिर पड़ा जिसके पास से एक मोबाइल एक तमंचा और मोटरसाइकिल सहित कारतूस भी बरामद हुए आरोपी अभियुक्त के ऊपर 1 दर्जन से अधिक अलग-अलग जनपदों में मुकदमा पंजीकृत हैं इसी के चलते पुलिस द्वारा आरोपी अभियुक्त के ऊपर ₹20,000 का इनाम भी रखा गया था।


















