मैनपुरी-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

झगड़ा करते दो सगे भाइयों को तमंचा सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क मैनपुरी से सुबोध कुमार की

मैनपुरी/बिछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में रसूखदारों ने वीते दिन सुबह ज़मीनी विवाद के चलते दो युवकों को गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट की व तमंचा दिखा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शाम को दुवारा झगड़ा करने पर पहुंची पुलिस ने दो सगे भाइयों को तमंचा सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आये। जिन्हें लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर वारखेड़ा निवासी मीरा देवी पत्नी रामदत्त ने वीते शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि जमीनी विवाद को लेकर सुवह गांव निवासी अनूप , ब्रजेश, विमलेश पुत्रगण दम्मीलाल व दम्मीलाल पुत्र ग्यादीन गाली गलौज करने लगे जव गाली गलौज का बिरोध किया तो उक्त लोगों ने मेरे पति रामदत्त व जेठ मोहरपाल को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानवींन शुरु की तभी शाम को दुवारा रसूखदार झगड़ा करने लगे। झगड़े की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने झगड़ा कर रहे अनूप , ब्रजेश पुत्रगण दम्मीलाल को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आये। दोनों को लिखा पढ़ी कर जेल भेज दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button