कन्नौज-उत्तरप्रदेश

बीएसए ऑफिस में बाबू को घूस लेने में गिरफ्तार करने का सच आया सामने वीडियो हुआ वायरल

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

बीएसए ऑफिस में बाबू को घूस लेने में गिरफ्तार करने का सच आया सामने वीडियो हुआ वायरल

कन्नौज । जनपद कन्नौज से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे एंटी करप्शन टीम द्वारा षडयंत्र कर बाबू को घूस लेने के जुर्म में झूठा फसाने की नीयत से से लिफाफा देकर बेरहमी से पीटा गया साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तोड़ ले जाते भी वीडियो हुआ कैद जिसका सीसीटीवी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जनपद कन्नौज के बीएसए ऑफिस में कार्यरत बाबू को एंटी करप्शन टीम ने जबरन घूस का लिफाफा देकर के थप्पड़ों की बौछा कर दी जब तक बाबू विमल पांडे कुछ समझ पाता एंटी करप्शन टीम ने उन पर चढ़ाई कर दी ऑफिस के अंदर दो लोग उन पर हमलावर हुए थप्पड़ों की बौछार करने लगे शोरगुल सुन बाहर से एंटी करप्शन टीम के अन्य साथी अंदर घुसे और बाबू को जानवरों की तरह पीट डाला इतना ही नहीं जब मारपीट से पेट नहीं भरा ऑफिस से ही बाबू को घसीटते हुए बाहर ले गए इतना शर्मनाक कारनामा करते नहीं थके एंटी करप्शन टीम के लोग घसीटते हुए बीएसए कार्यालय से ले जाकर रोड पर एक चोर की भांति उन पर टूट पड़े। एंटी करप्शन टीम द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में शिक्षा विभाग द्वारा एंटी करप्शन द्वारा की गई कार्रवाई की सच्चाई सामने ना आए इसके लिए सीसीटीवी डीवीआर भी तोड़ कर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी । आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button