कन्नौज-उत्तरप्रदेश

छात्रा की मौत का कारण बने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सपाईयों ने किया थाने का घेराव किया प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

छात्रा की मौत का कारण बने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सपाईयों ने किया थाने का घेराव किया प्रदर्शन

  • – छात्रा के सुसाइड का कारण बने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर सौरिख थाने में किया सपाईयों ने प्रदर्शन

*- तीन दिन के अंदर गिरफ्तारी न होने पर पुलिस अधीक्षक का घेराव करने की कही गई बात

कन्नौज ।छिबरामऊ।तहसील क्षेत्र के सौरिख थाना हुसेपुर में छेड़खानी से परेशान छात्रा की सुसाइड के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने पीड़िता के परिवार के साथ थाने का घेराव किया उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद अधिकारियों ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने बताया कि अगर दो-तीन दिन के अंदर अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो पुलिस अधीक्षक का घेराव करेंगे बड़ा आंदोलन होगा। और उन्होंने कन्नौज पुलिस पर आरोप लगाया सपा के किसी कार्यकर्ता के खिलाफ कोई झूठी एफ आई आर कर दे तो तुरंत ढूढ़ कर गिरफ्तारी हो जाती है।आगे बताया कि अगर भाजपा का कोई भी नेता कह देता तो अब तक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाता आज दिन तक पुलिस प्रशासन उन लोगों को गिरफ्तार नहीं कर सका नवाब सिंह यादव ने कहा पीड़िता के परिजनों की सरकार आर्थिक रूप से मदद करें इस अवसर पर नरेंद्र सिंह यादव आलोक प्रधान पदम सिंह यादव गोलू जीतू यादव नूर अहमद प्रधान लालता सविता विपिन यादव मनोज दिवाकर विनोद बाथम सुमन निगम फरमान अहमद अली प्रधान वीरपाल यादव प्रधान केशव यादव प्रधान आदि लोग मौजूद रहे आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button