बिजनौर-उत्तरप्रदेश

बिजनौर जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया पर्यावरण दिवस

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

बिजनौर जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया पर्यावरण दिवस

फल व छाया दार पौधों को जिला जेल में किया गया रोपित

महिला बंदियों ने भी पूरे उत्साह से पेड़ लगाया बाहर मिलने आए उनके घरवालो ने भी बड़े उत्साह से पेड़ लगाया

जेल अधीक्षक शेलेन्द्र प्रताप सिंह कर रहे बन्दियों के सुधार गृह में नित नए प्रयोग

एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान जेल अधीक्षक – शैलेंद्र प्रताप सिंह

बिजनौर न्यूज़
गौरव वर्मा

जिला कारागार बिजनौर के प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा दिन प्रतिदिन जिला कारागार में बंदियों के कल्याण हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जेल में कराते रहते हैं जिससे वह जिला कारागार से बाहर जाकर अपना जीवन अपने परिवार समाज के साथ बेहतर रूप से जीवन यापन करें और अपना बीता हुआ कल हमेशा के लिए भूल जाएं और अपने अंदर विकृतियों को दूर कर सकें। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर जिलाकरागार में पौधों को रोपित किया गया जिससे पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सके।

4जून 2022 को आयोजित समीक्षा बैठक में माननीय कारागार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कारागारों में अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने के निर्देश प्रदान किए गए थे उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला कारागार बिजनौर में महिला वार्ड एवं कारागार परिसर में कुल 50 नग फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए जिसमें आम के 10 नग कटहल के 10 नाम अमरूद के 10 नग आमला के पास नाक जामुन के पास ना नीम के 2 नग लीची के 3 नग आलू के तीन नग इमली के दोनों पौधे शामिल थे।
जिला कारागार परिसर में बंदियो से मुलाकात करने आए उनके परिजनों द्वारा इस आयोजन में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया इस अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सभी से जीवन में कम से कम एक वृक्ष लगाने का आव्हान किया उन्होंने कारागार में निरुद्ध बंदियों एवं कारागार कर्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे शास्त्रों में भी वृक्षों की महत्ता का वर्णन करते हुए एक वृक्ष को सौ पुत्रों के समान बताया गया है वृक्ष अपने जीवन काल में सदैव परोपकार करता रहता है धरा पर प्राणियों के जीवित रहने के लिए अमूल्य एवं परम आवश्यक प्राणवायु ऑक्सीजन वृक्षों से ही प्राप्त होती है पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाला एकमात्र कारक मानव जाति ही है विश्व की अनेक समस्याओं जैसे जलवायु परिवर्तन बाढ़ एवं अत्यधिक गर्मी आदि का एकमात्र निदान अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करना है इस अवसर पर कारागार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया।
आज का हमारा वृक्षारोपण हमारे भविष्य में पर्यावरण को शुद्ध करने में कारगर साबित होगा।

विदित है कि जब से जिलाकरागार अधीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने जिला कारागार बिजनौर में अपना पदभार संभाला है तब से दिनप्रतिदिन जिला कारागार में बंदियों में मानसिक सुधार के लिए नित नए नए प्रयत्न कर रहे हैं। जिससे बन्दी ग्रह से बाहर जाने के बाद व्यक्ति अपना जीवन उत्तम नागरिक बनाकर जीवन यापन करें।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button